एक्सप्लोरर
शादी की खबरों के बीच सामने आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये फोटो
Ranbir kapoor-Alia bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के चर्चों के बाद अब दोनों की शादी से जुड़ी खबरे आए दिन सामने आती रहती हैं. इन्हीं सब के बीच ये दोनों स्टार्स जहां अपने प्यार को लेकर कुछ साफ नहीं करना चाहते वहीं, दूसरी ओर आए दिन दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के चर्चों के बाद अब दोनों की शादी से जुड़ी खबरे आए दिन सामने आती रहती हैं. इन्हीं सब के बीच ये दोनों स्टार्स जहां अपने प्यार को लेकर कुछ साफ नहीं करना चाहते वहीं, दूसरी ओर आए दिन दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. आलिया भट्ट से शादी को लेकर रणबीर कपूर ने दिया ये बड़ा बयान हाल ही में एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों ही स्टार्स एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को खुद धर्मा प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में आलिया भट्ट ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बाहों में नजर आ रही हैं. जहां रणबीर की चार्मिंग स्माइल से फोटो में चार चांद लगते नजर आ रहे हैं वहीं, आलिया के क्यूट एक्सप्रेशन भी कम नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. एक इंटरव्यू में रणबीर, आलिया के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर चुके हैं. इसके बाद से ही इन दोनों की शादी की बात एक गरमा-गरम चर्चा का विषय बन गया है. VIDEO: करन जौहर ने दिया बड़ा बयान , कहा-तैमूर को भइया नहीं कहेगी रूही एक इंटरव्यू में जब रणबीर से आलिया भट्ट के साथ शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग कहानियां बना लेते हैं और फिर एक के बाद एक कहानियां बनती जाती हैं और ये सिलसिला फिर रुकता ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि शादी एक ऐसी चीज है जो समय आने पर अपने आप हो जाती है.
और पढ़ें























