एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन से बोले पासवान- विज्ञापन में प्रोडक्ट को लेकर सच बोलने पर सेलिब्रिटी को खतरा नहीं

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि अगर प्रोडक्ट की खासियत के संबंध में सेलिब्रिटी वही बातें बताते हैं जो उनको लिखकर दी गई है तो उनको डरने की जरूरत नहीं है.

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर ही ब्रैंड्स और उनके प्रोडक्ट्स का प्रमोशन और विज्ञापन करते दिखाई देते हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल आता है क्या वो रीयल लाइफ में वाकई इसका इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं कई बार इसी को लेकर सेलेब्स झूठ फैलाने को लेकर ट्रोल भी किए जाते हैं. किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने वाले कलाकार, अभिनेता व मशहूर व्यक्ति अगर उसके बारे में सच बताते हैं तो उनको कानूनी पचड़े में पड़ने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. यह बात केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने दिग्गज अभिनेता अभिताभ बच्चन से कही. उन्होंने कहा कि अगर प्रोडक्ट की खासियत के संबंध में सेलिब्रिटी वही बातें बताते हैं जो उनको लिखकर दी गई है तो उनको डरने की जरूरत नहीं है.

एक निजी टीवी समाचार चैनल द्वारा बुधवार को प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान नए उपभोक्ता संरक्षण कानून के संबंध में अमिताभ बच्चन की शंका दूर करते हुए पासवान ने कहा, "किसी उत्पाद के संबंध में जो बात लिखकर दी जाती है, उसे ही अगर कोई सेलिब्रिटी पढ़ता है या बताता है तो उसे डरने की जरूरत नहीं है."

Bigg Boss 13: एंकर शेफाली बग्गा हॉटनेस में देती हैं हीरोइनों को मात, यहां जानिए इनके बारे में सब कुछ

अभिताभ बच्चन ने नए उपभोक्ता कानून के प्रावधानों के संबंध में अपनी शंका जाहिर करते हुए पासवान से कहा, "सभी कलाकार विभिन्न उत्पादों का विज्ञापन करते हैं और इसको लेकर हमारे ऊपर लांछन भी लगता है कि आपने जो विज्ञापन किया वह भ्रामक है और इसके लिए अब कोर्ट में भी जाना पड़ेगा. तो, इससे तो हमारी नौकरी खतरे में पड़ गई है."

इस पर पासवान ने उनसे कहा, "आपकी नौकरी खतरे में नहीं है. अगर आपको किसी उत्पाद के संबंध में जो लिखकर दिया जाता है, वही आप बोलते हैं तो फिर कोई दिक्कत नहीं है. हम उसी के ऊपर कार्रवाई करेंगे जो बढ़ा-चढ़ा कर विज्ञापन करते हैं."

Bigg Boss 13: घर में एंट्री से पहले दलजीत कौर ने कराया था हॉट फोटोशूट, यहां देखिए बोल्ड तस्वीरें

नए उपभोक्ता संरक्षण कानून में भ्रामक विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटी पर जुर्माना लगाने और उन्हें जेल की सजा देने के प्रावधानों के संबंध में उन्होंने कहा कि स्थाई समिति में चर्चा हुई थी.

पासवान ने कहा, "हमने कहा कि सेलिब्रिटी पर कोई दंड का प्रावधान नहीं होगा बशर्ते उन्हें जो लिखकर दिया जाए वही पढ़ें."

Bigg Boss 13: तीसरे दिन हॉस्पिटल टास्क में हुआ खतरनाक टॉर्चर, शेफाली बग्गा के पर्सनल कमेंट से रोईं आरती

सास बहू और साजिश: देखिए फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget