एक्सप्लोरर

Mandakini: इस हसीना ने सफेद साड़ी पहन उड़ा दिए थे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के भी होश, मेरठ की यास्मीन ऐसे बनी थीं 'मंदाकिनी'

Bollywood Gossips: फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र हो तो उसके झरने वाले सीन का जिक्र न हो, ऐसा होना नामुमकिन है. जब जिक्र इस सीन का हो ही गया है तो मंदाकिनी की बात होना भी लाजिमी है.

Mandakini Unknown Facts: आज कहानी एक ऐसी लड़की की, जो 30 जुलाई 1963 के दिन मेरठ जैसे छोटे से शहर में पैदा हुई. उसकी पढ़ाई भी मेरठ में ही हुई. वहीं, जिसका ताल्लुक ब्रिटिशर्स पिता जोसफ और मुस्लिम मां मुन्नी से था, लेकिन वह मायानगरी मुंबई के आसमां पर चमकी तो इस कदर छा गई कि हर कोई उसका मुरीद हो गया. यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि मायानगरी की मंदाकिनी थीं, जिनका असली नाम यास्मीन था. दरअसल, यास्मीन को मंदाकिनी नाम राज कपूर ने दिया था. 

इस सीन से मिली थी शोहरत

हिंदी-अंग्रेजी और उर्दू बोलने में माहिर मंदाकिनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली से शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गई थीं. दरअसल, इस फिल्म में मंदाकिनी सफेद रंग की पारदर्शी साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाने का सीन किया था, जिसने उस वक्त हर तरफ हलचल मचा दी थी. दरअसल, उस जमाने के हिसाब से यह सीन बेहद बोल्ड था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी. 

मंदाकिनी ने डिंपल को किया था रिप्लेस

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मंदाकिनी बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थीं, लेकिन जिस फिल्म ने उन्हें मशहूर किया, उसके लिए वह पहली पसंद नहीं थीं. दरअसल, इस फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया पहली पसंद थीं, लेकिन मंदाकिनी की खूबसूरती ने राज कपूर को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया था. जब मंदाकिनी ने यह फिल्म की, उस वक्त वह महज 22 साल की थीं. 

इन कलाकारों संग बनी थी मंदाकिनी की जोड़ी

राम तेरी गंगा मैली फिल्म हिट होने के बाद मंदाकिनी के पास कई फिल्मों की लाइन लग गई. इसके बाद उन्होंने गोविंदा और मिथुन समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ करीब 45 फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का जादू हर तरफ फैला दिया. मंदाकिनी की आखिरी फिल्म जोरदार थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी. 

जब दाऊद संग जुड़ा मंदाकिनी का नाम

राम तेरी गंगा मैली फिल्म के जिस सीन से मंदाकिनी को शोहरत मिली, उसी सीन ने उनकी जिंदगी में मुश्किलें भी बढ़ाईं. कहा जाता है कि सफेद साड़ी में भीगती मंदाकिनी को देखकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी फिदा हो गया था. इसके बाद मंदाकिनी और दाऊद की एक तस्वीर सामने आई, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी. उस वक्त मंदाकिनी पर आरोप लगे कि दाऊद की वजह से उन्हें फिल्मों में रखा जाता है, जिसका असर उनका करियर पर भी नजर आने लगा. ऐसे में मंदाकिनी ने दाऊद से मुलाकात की बात तो कबूली, लेकिन अफेयर की खबरों से साफ इनकार कर दिया था. 

इस शख्स से मंदाकिनी ने की शादी

बता दें कि साल 1990 के दौरान मंदाकिनी ने डॉ. काग्युर रिनपोचे से शादी की थी. अब मंदाकिनी अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई के यारी रोड स्थित अपने घर में रहती हैं. उनके पति तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं.

जब Laxmi Mittal ने बेटी की शादी में पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपये, देश की दूसरी सबसे महंगी वेडिंग में लगा था सितारों का मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget