एक्सप्लोरर

Ram Setu Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' BO पर लागत भी नहीं कर पा रही वसूल, जानिए-8वें दिन का कलेक्शन

Ram Setu Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार स्टारर 'राम सेतु' की कमाई का ग्राफ हर दिन गिरता जा रहा है. रिलीज होने के आठ दिन बाद भी फिल्म अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई है.

 Ram Setu Box Office Collection Day 8: दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर पिछले आठ दिनों से जद्दोजहद कर रही है लेकिन फिल्म को उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसी वजह से ‘राम सेतु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी हर दिन घट रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘राम सेतु’ ने आठवें दिन कितनी कमाई की है.

राम सेतु’ ने आठवें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘राम सेतु’ की कमाई की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी लेकिन उसके बाद से ही इसके कलेक्शन का ग्राफ गिरता जा रहा है. बता दें कि अक्षय कुमार की राम सेतु ने 15.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.4 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ और चौथे दिन 6.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं पांचवे दिन शनिवार को यानी वीकेंड पर फिल्म ने कुल 7.7 करोड़ का बिजेनस किया. छठे दिन रविवार को फिल्म ने 7.25  करोड़ रुपये का क्लेक्शन किया है. वहीं सातवें दिन यानी सोमवार को ‘राम सेतु’ महज 3 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. आठवें दिन मंगलवार की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 61.90 करोड़ रुपये हो गई है.

राम सेतु’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन 1 – 15.25 करोड़ रुपये
दिन 2 – 11.4 करोड़ रुपये
दिन 3 – 8.75 करोड़ रुपये
दिन 4 - 6.5 करोड़ रुपये
दिन 5- 7.7 करोड़ रुपये
दिन 6- 7.25 करोड़ रुपये
दिन 7- 3 करोड़ रुपये
दिन 8- 2.90 करोड़ रुपये
कुल- 61.90 करोड़ रुपये

अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में हईं लगातार फ्लॉप
अक्षय कुमार के लिए साल 2022 ठीक नहीं रहा है. उनकी इस साल तीन फिल्में सम्राट पृथ्वीराज, कटपुतली,  रक्षा बंधन लगातार फ्लाप रहीं. वहीं अक्षय को 'राम सेतु' से काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म भी दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी. रामसेतु को 200 करोड़ की लागत से बनाया गया था. लेकिन फिल्म अब तक कुल 61.90 रुपये का कलेक्शन कर पाई है. यानी फिल्म ने आधी लागत भी वसूल नहीं की है.  राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: 'दो साल से झेल रहे...' टूटती दिख रही है प्रियंका और अंकित गुप्ता की जोड़ी, इस बात पर हुआ जमकर झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget