एक्सप्लोरर

'नोटबंदी में संजयलीला भंसाली के पास कहां से आए 180 करोड़': करणी सेना

''जिस समय हमें 4,000 रुपये नहीं मिल पा रहे थे, उस समय संजय लीला भंसाली ने कैसे 160 से 180 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए''- करणी सेना

नई दिल्ली: राजपूत करणी सेना ने पद्मावती को यू/ए प्रमाण-पत्र के साथ रिलीज की अनुमति देने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और सेंसर बोर्ड प्रमुख प्रसून जोशी की शुक्रवार को निंदा की और साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने मीडिया से यहां कहा, "मैं केंद्र सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि इस फिल्म का समर्थन करके क्या लाभ मिलेगा? जिन सभी हिंदू पार्टियों से हमने हिंदुत्व के बारे में जाना है, वे सभी इस फिल्म पर शांत हैं."

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार इस फिल्म पर चुप्पी साधे हुए है, जबकि विदेशी कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म का निर्माण नोटबंदी के दौरान किया था. जिस समय हमें 4,000 रुपये नहीं मिल पा रहे थे, उस समय संजय लीला भंसाली ने कैसे 160 से 180 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए."

उन्होंने कहा, "भंसाली को ब्रिटेन से (डेविड) भी हेडली के जरिए एक प्रमाण-पत्र मिला है. हेडली वर्तमान में जेल में है. मैं जानना चाहता हूं कि भंसाली जेल में क्यों नहीं हैं? उनकी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है?"

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पिछले सप्ताह भंसाली के निर्देशन में निर्मित विवादित फिल्म को प्रमाण-पत्र देने के अपने निर्णय की घोषणा की थी. साथ ही निर्माताओं को फिल्म का शीर्षक बदलने सहित उसमें पांच संशोधन करने के सुझाव दिए थे.

यह फैसला जोशी की उपस्थिति में एक विशेष समिति की बैठक के बाद लिया गया था. समिति में उदयपुर से अरविंद सिंह, इतिहासकार चंद्रमणि सिंह और जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के.के. सिंह शामिल थे.

हालांकि, गोगामेड़ी ने कहा, "फिल्म 'पद्मावती' देखने के बाद अरविंद सिंह और के.के. सिंह ने कहा कि इस फिल्म से विरोध प्रदर्शन भड़क उठेंगे. इसके बावजूद, प्रसून जोशी ने फिल्म को हरी झंडी दे दी."

उन्होंने कहा, "यदि सीबीएफसी को खुद से निर्णय लेना था, तो उन्होंने हमारे समुदाय के लोगों को क्यों आमंत्रित किया? हम जल्द ही इस फिल्म के खिलाफ विरोध करेंगे और स्मृति ईरानी और प्रसून जोशी के पुतले जलाएंगे."

जोशी का कहना है कि विशेष समिति की भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget