एक्सप्लोरर

Stree 2: 'चंदेरी पर फिर आने वाली है मुसीबत', राजकुमार और श्रद्धा ने 'स्त्री 2' का किया ऐलान, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने यूनीक स्टाइल में स्त्री 2 फिल्म का ऐलान कर दिया है. जानिए ये मूवी सिनेमाघरों कब दस्तक देगी.

Stree 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 (Stree 2) का ऐलान कर दिया है. इस मूवी में पिछली फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है.

राजकुमार राव ने शेयर किया वीडियो

राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'स्त्री' की लीड स्टारकास्ट नजर आ रही है. श्रद्धा कपूर राजकुमार से कहती हैं, 'चंदेरी पर एक बहुत बड़ी बहुत खतरनाक मुसीबत आने वाली है.' ये सुनकर अपारशक्ति और अभिषेक पूछते हैं कि कैसा खतरा तो श्रद्धा बताने से मना कर देती हैं. 

पंकज त्रिपाठी ने बताई रिलीज डेट

इसके बाद पंकज त्रिपाठी पेपर को खोलकर पढ़ते हैं, जिसमें लिखा होता है, 'आने वाले समय में चंदेरी पर भय से ज्यादा भयानक खतरे से ज्यादा खतरनाक आफत आने वाली है और उसको बताने के लिए स्त्री आएगी, आज से ठीक 507 दिन बाद. अगले साल अगस्त 2024 में'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

इस दिन रिलीज होगी स्त्री 2 फिल्म

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, 'ओ स्त्री अगले साल आना. ओ स्त्री 2 फिर आ गई. मिलेगी मिलेगी सबको मिलेगी (स्त्री 2) 2024 में'. ये फिल्म 31 अगस्त, 2024 को  सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मालूम हो कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया था. वहीं, इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजन थे.

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव (Rajkummar Rao) हाल ही में फिल्म भीड़ में दिखे थे, जिसमें उन्होंने आशुतोष राणा, भूमि पेडनेकर और पंकज कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था. बेहतर रिव्यूज मिलने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. वहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में काम किया है जो इस साल 8 मार्च को रिलीज हुई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- Home Tour: अंदर से इतना खूबसूरत है Sumbul Touqeer का नया आशियाना, एक्ट्रेस ने दिखाई घर की Inside झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget