एक्सप्लोरर

Birthday Special: दो साल तक टीचर ने भरी थी Rajkummar Rao की फीस, अच्छा दिखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाकर देते थे ऑडिशन

राजकुमार राव बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा. तंगी के दिनों में उनके स्कूल की फीस तक टीचर्स ने मिलकर भरी थी

Rajkummar Rao Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता राजुकमार राव ने बहुत कम समय में फैंस के दिलों में जगह बना ली है. राजकुमार राव पहली बार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रण' में दिखाई दिए थे. इसके बाद उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्में की, लेकिन उनके पहचान मिली फिल्म 'काइ पो चे' से. इस फिल्म के बाद तो उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वो खुद को हर किरदार में फिट कर देते हैं. 

गुरुग्राम से दिल्ली साइकिल से जाते थे

राजकुमार राव आज हिन्दी सिनेमा में सफल अभिनेताओं में गिने जाने लगे हैं.लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है. उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ. 10वीं क्साल में ही उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का मन बना लिया था. स्कूल के दिनों से ही उन्होंने थियेटर करना शुरू कर दिया था. राजकुमार राव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. कहते हैं कि इस दौरान राजुकमार गुरुग्राम से दिल्ली तक साइकिल पर थियेटर करने जाते थे.
Birthday Special: दो साल तक टीचर ने भरी थी Rajkummar Rao की फीस, अच्छा दिखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाकर देते थे ऑडिशन

टीचर्स ने दो साल स्कूल की फीस भरी

पढाई पूरी करने के बाद राजकुमार राव ने बॉलीवुड की ओर रुख किया. एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्ष के दिनों पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ा था. एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास स्कूल फीस देने के भी पैसे नहीं बचे,तो उनके टीचर्स ने मिलकर उनकी दो साल की फीस भरी थी. मुंबई आने पर भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई उन्हें हर महीने 15-20 हजार रुपए की जररुत होती थी. वो यहां अपने दोस्त के साथ कमरा किराए पर लेकर रहते थे. जिसके लिए उन्हें 7 हजार रुपए चुकाने पड़ते थे. वो बताते हैं कि एक बार उनके खाते में सिर्फ 18 रुपए बचे थे.
Birthday Special: दो साल तक टीचर ने भरी थी Rajkummar Rao की फीस, अच्छा दिखने के लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाकर देते थे ऑडिशन

अच्छा दिखने के लिए लगाते थे गुलाब जल

राजकुमार अपने दोस्त के साथ बाइक पर ऑडिशन देने जाया करते थे. अच्छा दिखने के लिए वो चेहरे पर गुलाब जल लगाते थे. लेकिन कहते हैं कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती. वो अपने हर रोल को शिद्दत के साथ निभाते गए और उनकी किस्मत के दरवाजे खुलते गए. फिल्म 'शाहिद' में उन्होने वकील 'शाहिद आजमी' का किरदार निभाया. इस रोल के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. फिल्म 'न्यूटन' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
आमिर खान को मिली धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फॉरेंसिक जांच में आरजू बिश्नोई की आवाज हुई कंफर्म
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार, दिलचस्प है किस्सा
'हे तलवार, दे दे मेरे आठ हजार', बकाया पैसे मांगने रोज इस प्रोड्यूसर के घर पहुंच जाते थे किशोर कुमार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार
'तुम हमारे परिवार की धड़कन हो...', बर्थडे पर आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पिता खान पर लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget