एक्सप्लोरर

'जजमेंटल है क्या' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राजकुमार बोले, मैं खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेता

अपनी हालिया रिलीज 'जजमेंटल है क्या' से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे राजकुमार राव का कहना है कि वो अपनी सफलता गंभीरता से नहीं लेते. उनका कहना है कि जिस दिन वह स्वाभाविक अभिनय करना बंद कर देंगे, वह ब्रेक लेंगे और पीछे हट जाएंगे.

राजकुमार ने बताया, "मैं हर नॉर्मल चीजें करता हूं. मैं वास्तव में एक सामान्य आदमी हूं. मैं खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेता. जिस दिन मुझे लगने लगेगा कि मैं बदल रहा हूं, मुझे लगता है उस दिन में ब्रेक लूंगा और अपने कदम पीछे कर लूंगा. एक अभिनेता बनने की वजह कभी भी खुद को पैसे या प्रसिद्धि के लिए बदलना नहीं था. मुझे बस यह काम पसंद है और मैं इसे इस तरह से ही देखता हूं."

राजकुमार ने आगे कहा, "मैं स्टारडम नहीं समझता. मैं सुपरस्टारडम जानता हूं. शाहरुख खान सर, सलमान खान सर, आमिर खान सर, ऋतिक रोशन सर इन सभी से मुझे प्यार है. अगर आप मेरे बारे में पूछते हैं तो मैं बस काम करना चाहता हूं."

राजकुमार ने अभी यह तय नहीं किया है वह किस रूप में जाने जाना चाहते हैं. उनका कहना है, "यह महज एक टैग है जो लोग आपको देते हैं. लोग आपको स्टार और सुपरस्टार बनाते हैं. आप यह निश्चय नहीं कर सकते कि आप क्या बनना चाहते हैं." राजकुमार का कहना है कि वह स्क्रिप्ट का चयन बहुत ही ध्यान से करते हैं. आने वाले समय में उनकी इच्छा करण जौहर संग काम करने की है.

बता दें कि राजकुमार राव ने साल 2010 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से अब तक अपने शानदार अभिनय से वह दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. फिल्म 'रण' में उन्होंने एक बहुत ही छोटी सी भूमिका निभाई थी और इसके बाद समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'शाहिद' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों में राजकुमार मुख्य भूमिका में रहे, उन्होंने हर तरह के किरदार को बेहतर ढंग से निभाया, इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी मिले, जिनमें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है. इन सबके बाद भी राजकुमार जमीन से जुड़े हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget