एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और अमित शाह को 'कृष्ण-अर्जुन जैसी जोड़ी' बताने पर अब रजनीकांत ने दी सफाई

अभिनेता और राजनेता रजनीकांत ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे हैं.

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भगवान कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी बताकर प्रशंसा करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने बुधवार को अपने रूख का बचाव किया. उन्होंने कहा कि दोनों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के लिए जो कुशल रास्ता अपनाया, उसके लिए उनकी तारीफ की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह कश्मीर मुद्दे से वे निपटे, उन्होंने कूटनीतिक तरीके से इसे अंजाम दिया.’’ अभिनेता ने कहा कि कृष्ण और अर्जुन से जोड़कर कहने का आशय यह था कि एक ने योजना बनायी और दूसरे ने उसे अंजाम दिया. रजनीकांत ने कहा कि कश्मीर बड़ा मुद्दा है और यह राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है. उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह फर्क समझना चाहिए कि किस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा सकता है और किसका नहीं.

रजनीकांत ने क्या कहा था? रजनीकांत ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भगवान कृष्ण और अर्जुन के जैसे हैं. अमित शाह को उनके 'मिशन कश्मीर' (अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हटाने) पर बधाई देते हुए रजनीकांत ने इसे एक शानदार कदम करार दिया था. रजनीकांत ने कहा था, "हम नहीं जानते कि कृष्णा कौन हैं और अर्जुन कौन हैं. यह केवल वे (मोदी और शाह) जानते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के बाद अपने लुक को लेकर डरी हुई थीं इशिता दत्ता, 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने ऐसे दिया साथ
मां बनने के बाद अपने लुक को लेकर डरी हुई थीं इशिता दत्ता, 'दृश्यम 3' के मेकर्स ने ऐसे दिया साथ
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget