एक्सप्लोरर

भुतहा था राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद', तीन सुपरस्टार्स की जिंदगी कर दी थी बर्बाद

Rajesh Khanna Bunglow: राजेश खन्ना ने 70 के दशक में अपना बंगला आशीर्वाद खरीदा था. इस बंगले में ही उन्होंने आखिरी सांस ली थी मगर इस बंगले ने तीन सुपरस्टार का करियर बर्बाद कर दिया था.

Rajesh Khanna Bunglow: राजेश खन्ना ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है. वो इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे. राजेश खन्ना की फिल्मों के लिए आज भी दीवानगी है. राजेश खन्ना के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई. उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस उनके घर जलसा, मन्नत और गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जाते हैं. इनका घर किसी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है. मगर राजेश खन्ना के साथ ऐसा नहीं था. उनके घर को लोग भुतहा कहते थे. उनके बंगले आशीर्वाद ने कई सुपरस्टार का करियर खराब किया है.

राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद को लेकर कई किस्से हैं. इस घर में जो भी रहा उसके लिए ये अच्छा साबित नहीं हुआ. इस बंगले में रहने के बाद वो कंगाल ही हो गया. भारत भूषण से लेकर राजेश खन्ना तक किसी के लिए ये बंगला अच्छा साबित नहीं हुआ. हालांकि राजेश खन्ना ने आखिरी सांस इसी बंगले में ली.

कर्जे में डूब गए थे भारत भूषण

इस घर को सबसे पहले सेलिब्रिटी भारत भूषण ने खरीदा था, जो 1950 के दशक की शुरुआत में स्टार थे. भारत भूषण ने बैजू बावरा, मिर्जा गालिब, गेटवे ऑफ इंडिया और बरसात की रात जैसी हिट फिल्में दीं. जिसके बाद वो राज कपूर और दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार्स के कॉम्पिटिटर बन गए. इस बंगले में रहने के कुछ साल बाद भारत भूषण का करियर डूबने लगा. उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं. 50 के दशक के आखिरी तक भारत भूषण कर्ज में डूब गए और उनका स्टारडम खत्म हो गया. उन्होंने बंगला बेच दिया और ये टूटा-फूटा हो गया. जिसके बाद इसे श्रापित कहा जाने लगा.

राजेंद्र कुमार ने खरीदा बंगला

 भारत भूषण के बाद घर बेचने के बाद राजेंद्र कुमार को कार्टर रोड पर स्थित इस भूत बंगले के बारे में पता चला. ये देखते हुए कि ये ऐसी जगह पर सस्ते में मिल रहे थे. राजेंद्र कुमार ने इसे खरीद लिया और अपनी बेटी डिंपल के नाम पर इसका नाम रख दिया. राजेंद्र कुमार को उनके दोस्त मनोज कुमार ने सलाह दी की वो पूजा करवा लें. उसके बाद उन्होंने पूजा करवाई. भारत भूषण की तरह राजेंद्र कुमार का करियर भी कुछ समय के लिए पीक पर गया. मगर उसके बाद ऐसा गिरा की वो कर्जे में डूब गए.

राजेश खन्ना भी रह गए अकेले

राजेंद्र कुमार के बाद 70 के दशक में राजेश खन्ना ने इस घर को खरीदा. राजेश खन्ना उस समय अपने करियर के पीक पर थे. वो सुपरस्टार बन चुके थे. उस समय ऐसा लग रहा था कि राजेश खन्ना के सामने कोई नहीं टिक सकता है. मगर ऐसा नहीं था, कुछ समय बाद अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और उन्होंने राजेश खन्ना को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आने लगे. डिंपल कपाड़िया अपनी बेटियों के साथ राजेश खन्ना से अलग रहने लगी थी. राजेश खन्ना उस घर में अकेले रह गए थे. हालांकि वो अपनी आखिरी सांस तक आशीर्वाद में ही रहे.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं अजय-काजोल की बेटी Nysa Devgan? मनीष मल्होत्रा ने दिया हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा को काम मिलना क्यों बंद हुआ? बॉलीवुड की वो कड़वी सच्चाई जो आपने अब तक नहीं सुनी
गोविंदा को बॉलीवुड से बाहर करने की रची गई साजिश? 'पार्टनर' के बाद क्यों नहीं मिली फिल्म
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी एक्ट्रेस
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखेंगी एक्ट्रेस
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- चार दिनों का कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget