एक्सप्लोरर

टीवी का ये सुपरस्टार बॉलीवुड में रहा फ्लॉप, 11 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट, पहचाना क्या?

Rajeev Khandelwal: छोटे पर्दे के हर एक्टर की ख्वाहिश बड़े पर्दे पर भी छाने की होती है लेकिन हर किसी को इसमे सफलता नहीं मिलती. टीवी के एक सुपरस्टार ने कईं बॉलीवुड फिल्में की लेकिन वह फ्लॉ़प हो गया.

Rajeev Khandelwal Career: टीवी के कईं स्टार्स आज बॉलीवुड में खूब धमाल मचा रहे हैं. कईं तो सुपरस्टार बन चुके हैं. शाहरुख खान से लेकर विद्या बालन और यामी गौतम तक ने कभी छोटे पर्दे से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था लेकिन आज ये बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं. हालांकि हर किसी की किस्मत इनके जैसी नहीं होती है. ऐसे ही एक एक्टर ने बड़े पर्दे पर आने की ख्वाहिश के चलते अपना अच्छा-खासा टीवी का करियर छोड़ दिया था लेकिन ये बॉलीवुड में चल नहीं पाया और इस पर फ्लॉप का टैग लग गया.  इस एक्टर ने अपने 11 साल के फिल्मी करियर में एक भी हिट नहीं दी है. चलिए जानते हैं आखिर ये अभिनेता है कौन?

राजीव ने टीवी से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
दरअसल हम बात कर रहे हैं राजीव खंडेलवाल की. राजीव ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. इसी दौरान उन्हें टीवी शो ‘क्या हादसा क्या हकीकत’ का ऑफर मिला. इस सीरियल में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था लेकिन उन्हें इससे पहचान मिल गई. इसके बाद राजीव ने बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कहीं तो होगा' में लीड रोल प्ले किया. इस रोमांटिक ड्रामा ने उन्हें टीवी का सुपरस्टार बना दिया. खासतौर पर लड़कियां उनकी दीवानी हो गईं थीं.

'कहीं तो होगा' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए राजीव ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किये. इसके बाद उन्होंने कईं और टीवी शोज किए जिनमें केतन मेहता की एक्शन टेलीविजन सीरीज, टाइम बम 9/11, सी.आई.डी., लेफ्ट राइट लेफ्ट शामिल हैं.


टीवी का ये सुपरस्टार बॉलीवुड में रहा फ्लॉप, 11 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट, पहचाना क्या?

बॉलीवुड में नहीं चल पाया राजीव का सिक्का
टीवी पर खूब नेम-फेम कमाने के बाद राजीव ने फिल्मों  में करियर बनाने का फैसला किया और बड़े पर्दे पर आने के लिए उन्होंने टीवी को छोड़ दिया. बॉलीवुड में उन्होंने रॉनी स्क्रूवाला की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘आमिर’ से डेब्यू किया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई थी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद राजीव ने कईं और फिल्में की जैसे 'शैतान', 'साउंडट्रैक', 'विल यू मैरी मी?', 'टेबल नंबर 21' और 'इश्क एक्चुअली' लेकिन इनमें से कोई भी ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई.

टीवी पर कमबैक भी रहा फ्लॉप
फिल्मों में करियर नहीं चला पाया तो राजीव ने एक बार फिर टीवी पर कमबैक किया. इस बार एक्टर टीवी शो ‘रिपोर्टर्स’  में नजर आए. इसमें कृतिका कामरा भी नजर आई थीं. हालांकि ये शो 7 महीने में ही ठंडे बस्ते में चला गया. इस बीच राजीव एक-आध फिल्में भी करते रहे. वे काजोल स्टारर ‘सलाम वेंकी’ में भी नजर आए थे लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.


टीवी का ये सुपरस्टार बॉलीवुड में रहा फ्लॉप, 11 साल के करियर में नहीं दी एक भी हिट, पहचाना क्या?

ओटीटी पर कर रहे सीरीज
बॉलीवुड में फ्लॉप हुए फिर टीवी पर कमबैक भी ठीक नहीं रहा तो राजीव ने ओटीटी का रूख किया. वे शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में राजीव का निगेटिव किरदार था और फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हाल ही में वे वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए. इस सीरीज में मौनी रॉय, इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल प्ले किया है. ये डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज को भी पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पति की मौत के बाद एक्ट्रेस को 'हत्यारिन' और डायन बुलाने लगे थे लोग, जानें दर्दनाक किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holter ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे का विवेक और माधवन पर तंज
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget