एक्सप्लोरर

जब फिल्म के लिए राज कपूर ने दांव पर लगा दिया था अपना सबकुछ, पैसों के लिए मोहताज हो गया था परिवार

Raj Kapoor Financial Crunch: जब फिल्म मेरा नाम जोकर फ्लॉप हुई थी तो राज कपूर को फाइनेंशियल क्राइसिस झेलना पड़ा था. ऋषि कपूर ने खुद इसके बारे में खुलासा किया था.

Raj Kapoor Financial Crunch: फिल्ममेकर-एक्टर राज कपूर को शोमैन के नाम से जाना जाता है. उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी और उनकी फिल्में कमर्शियली हिट भी हुईं. उन्होंने सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया और खूब पैसे कमाए. हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्हें फाइनेंशियल क्राइसिस झेलना पड़ा. राज कपूर के बेटे और एक्टर ऋषि कपूर ने खुद इसके बारे में बात की थी.

बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्म

राज कपूर के फिल्म मेकिंग के पैशन के बारे में बात करते हुए ऋषि ने बताया था, 'जब मेरा नाम जोकर रिलीज होने वाली थी, तो उस फिल्म के लिए हमारा आर के स्टूडियो और सारी प्रॉपर्टी गिरवी रख दी गई थी. इस फिल्म को बनने में 6 साल लगे थे, मगर फिल्म चली नहीं और बुरी तरह फ्लॉप हुई. हम मुश्किल दौर में थे. फिर उन्होंने बॉबी नाम की फिल्म बनाई, जो मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होने के बाद बड़ा रिस्क था. लेकिन ये फिल्म सुपरहिट हो गई. फिर उनके दोस्त और मेरे चाचाओं ने उनसे घर खरीदने के लिए कहा.'

वहीं एक्टर प्रेम चोपड़ा ने भी इस बारे में बात करते हुए बताया था- 'मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होते ही राज कपूर बर्बाद हो गए थे. उनका सब कुछ बिक गया था. आरके स्टूडियो को गिरवी रखना पड़ा था. प्रॉपर्टी भी बेचनी पड़ी थी, लेकिन राज ने हार नहीं मानी और नई फिल्म बनाई.

बता दें कि बॉबी ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं. ऋषि कपूर को इस फिल्म से ग्रैंड लॉन्चिंग मिली थी. ऋषि रातोरात स्टार बन गए थे. 

वहीं मेरा नाम जोकर राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था. इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की कहानी को के. ए. अब्बाज ने लिखा था. फिल्म में राज कपूर, सिमी ग्रेवाल, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, ओम प्रकाश, दारा सिंह जैसे एक्टर्स थे. फिल्म उस समय भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन समय के साथ लोगों को फिल्म की स्टोरीलाइन पसंद आई और राज कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई. आज इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की मास्टरपीस और कल्ट क्लासिक कहा जाता है.

बता दें कि राज कपूर ने बरसात, अंदाज, आवारा, श्री 420, संगम, अनाड़ी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

ये भी पढ़ें- साउथ में सिक्का जमाने को तैयार हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जाह्नवी कपूर से लेकर बॉबी देओल तक इन स्टार्स का लिस्ट में नाम है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget