एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 22: थमने का नाम नहीं ले रही 'रेड 2', तीन हफ्ते बाद भी करोड़ों में कर रही कमाई, 200 करोड़ी बनने से बस रह गई इतनी दूर

Raid 2 Box Office Collection: 'रेड 2' सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है. वहीं इस फिल्म ने ती हफ्ते में शानदार कमाई कर ली है. अब ये 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 22: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. हालांकि इस फिल्म की कमाई की रफ्तार भी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है बावजूद इसके 'रेड 2' साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. यहां तक कि ये अपने बजट से कई गुना ज्यादा भी कमा चुकी है. चलिए यहां जानते हैं 'रेड 2' ने रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

'रेड 2' ने 22वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का बॉक्स ऑफिस पर खूब डंका बजा है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरा करने के बाद भी 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और सनी देओल की इस साल रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्में टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं कर पाई लेकिन अजय देवगन ने फिर से 'रेड 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस लूट लिया. ये फिल्म 22 दिनों में भर-भरकर नोट कमा चुकी है हालांकि अब इसके कलेक्शन का ग्राफ गिर भी रहा है. फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • 'रेड 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ कमाए थे.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 40.6 करोड़ रहा.
  • वहीं 16वें दिन 'रेड 2' ने 3 करोड़, 17वें दिन 4.25 करोड़ और 18वें दिन 5.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • 19वें दिन 'रेड 2' ने 1.85 करोड़, 20वें दिन 2.25 करोड़ और 21वें दिन 1.75 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रेड 2' ने 22वें दिन 1.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ 'रेड 2' की 22 दिनो की कुल कमाई अब 156.85 करोड़ रुपये हो गई है.

'रेड 2' 200 करोड़ी बनने से कितनी है दूर?
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 22 दिनो में 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की जा रही है बावजूद इसके ये 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. वैसे फिल्म को 200 करोड़ी बनने के लिए अभी 44 करोड़ की जरूरत है. अगर फिल्म चौथे वीकेंड पर फिर रफ्तार में तेजी दिखाती है तो उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में 'रेड 2' ये आंकड़ा पार कर सकती है. वैसे देखने वाली बात होगी कि ये क्राइम थ्रिलर चौथे हफ्ते में कैसा परफॉर्म करती है.

'रेड 2' स्टार कास्ट
'रेड 2' को राजकुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है. ये फिल्म साल 2018 में आई रेड की सीक्वल है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें:-इंडिया में रिलीज हुई 8 दिन पहले, 1000 करोड़ कमाकर रच दिया इतिहास, 'पुष्पा 2'- 'छावा' भी नहीं कर पाईं ऐसा कमाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget