एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 10: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बेतहाशा बढ़ी 'रेड 2' की कमाई, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस किंग बने अजय देवगन

Raid 2 Box Office Collection Day 10: भारत-पाक के बीच तनाव के माहौल में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की कमाई में कोई कमी नहीं आई है. बल्कि अब अजय देवगन बॉक्स ऑफिस किंग बनते दिख रहे हैं.

Raid 2 Box Office Collection Day 10: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद से खिसियाए पाकिस्तान ने एक के बाद एक हमलों की कई नाकाम कोशिशें की. पड़ोसी मुल्क के इन नापाक मंसूबों पर इंडियन फोर्स ने हर बार पानी फेर दिया. पूरे देश में देशभक्ति की लहर दौड़ रही है. ऐसे में भला बॉलीवुड के फैंस कैसे पीछे रह जाते.

एक तरफ जहां ये झूठी अफवाहें उड़ने लगीं कि भारत-पाक तनाव की वजह से सिनेमाहॉल बंद होने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फैंस बिना किसी डर के इन अफवाहों को खारिज करते हुए थिएटर्स की ओर रुख कर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीकडेज में भी अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की कमाई जिस तरह से बढ़ी है, वो तो इसी बात का संकेत दे रही है. अगर यकीन नहीं हो रहा है तो रेड 2 का आज का कलेक्शन देख लीजिए.

रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड 2 ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 9 दिनों में 103.90 करोड़ रुपये कमा लिए. बता दें फिल्म ने 7वें दिन सिर्फ 4.88 करोड़ कमाए थे, इसके बाद 8वें दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 5.33 करोड़ हो गई और 9वें दिन 5.01 करोड़ रुपये कमाए. 

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने आज 10वें दिन 10:30 बजे तक 8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यानी फिल्म आज पिछले 3-4 दिनों से ज्यादा कमा रही है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 111.90 करोड़ रुपये हो चुका है.

रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 को 48 करोड़ रुपये में बनाया गया है और सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 9 दिनों में दुनियाभर में 137.80 करोड़ कमा लिए. इसमें आज का अब तक का कलेक्शन जोड़ दें तो ये 145 करोड़ के ऊपर पहुंचता है यानी फिल्म अब बहुत जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा पार करके 200 करोड़ की ओर बढ़ने की शुरुआत करने वाली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 के बारे में

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अमित स्याल ने खूब तारीफें बटोरी हैं. वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी फिल्म में अहम रोल में हैं. ये फिल्म 2018 की रेड का सीक्वल है जिसमें अजय फिर से अमय पटनायक बनकर रेड डालते दिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget