एक्सप्लोरर

दिशा परमार के बारे में ड्राइवर ने पूछा ये सवाल, वीडियो में देखें Rahul Vaidya का मजेदार रिएक्शन

Rahul Vaidya Video: सिंगर राहुल वैद्य का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ड्राइवर दिशा परमार के बारे में एक सवाल पूछ रहा है. इस पर राहुल मजेदार रिएक्शन देते दिख रहे हैं.

Rahul Vaidya-Disha Parmar Video: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) फेम और मशहूर बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) किसी अलग परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपने टैलेंट के दम पर राहुल वैद्य ने इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. इस बीच राहुल वैद्य का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में उनका कार ड्राइवर राहुल की वाइफ यानी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) के बारे में सवाल पूछता हुआ नजर आ रहा है. जिस पर राहुल वैद्य अपने ही अंदाज में मजेदार जवाब देते हुए दिख रहे हैं. 

राहुल वैद्य का ये वीडियो है मजेदार

शनिवार को देर रात राहुल वैद्य ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल वैद्य का नया कार ड्राइवर गाड़ी चला रहा है. इस दौरान वह राहुल से पूछता है कि मैडम (दिशा परमार) को कहां छोड़ना है सर. इस पर राहुल चौंक जाते हैं और ये कहते हैं कि ये बीवी हैं घर पर रहती हैं, साथ में रहते हैं. इस पर ड्राइवर कहता है कि सॉरी सर मुझे पता नहीं था क्योंकि मैडम को रास्ते से पिक किया है न इसलिए,

फिर राहुल कहते हैं कि घर पर ही साथ रहती हैं ये, क्या करूं और मजेदार एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं. जिस पर दिशा उनसे अच्छा कहती नजर आ रही हैं. राहुल वैद्य ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'नये ड्राइवर की सोच', साथ ही वीडियो पर टैग लाइन में राहुल ने लिखा है कि- 'नया भोला ड्राइवर मेरे दिल की बात को बोल गया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV 💫 (@rahulvaidyarkv)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RAHUL VAIDYA RKV 💫 (@rahulvaidyarkv)

सोशल मीडिया पर छाया राहुल वैद्य का ये वीडियो

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनके नए ड्राइवर के बीच की इस मजेदार कन्वर्सेशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छा रहा है. फैंस राहुल के इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं. बता दें कि बिग बॉस 14 से बाहर आने के बाद पिछले साल राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) से शादी कर ली थी. इसके बाद से ये कपल अक्सर अपने ऐसे ही मजेदार वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है.

यह भी पढ़ें- Bappi Lahiri Birthday: आखिर किस इंसान को देखकर बप्पी लहरी को हुई थी सोना पहनने की चाहत, खुद कर चुके हैं खुलासा  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget