एक्सप्लोरर

Aashiqui 3: 'आशिकी का रीमेक नहीं किया...,' कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' पर राहुल रॉय ने दिया रिएक्शन

Rahul Roy On Aashiqui 3: एक्टर राहुल रॉय ने 1990 में आशिकी फिल्म में लीड रोल अदा किया था. इस बीच राहुल ने सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 को लेकर बड़ी बात कही है.

Rahul Roy On Kartik Aaryan: साल 1990 में बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी (Aashiqui) ने सबका दिला जीता था. इस फिल्म की कहानी और गानों को लोग आज भी पसंद करते हैं. आशिकी में राहुल रॉय (Rahul Roy) ने लीड एक्टर का किरदार अदा किया था. ऐसे में अब जब सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आशिकी की तीसरी किस्त यानी आशिकी 3 (Aashiqui 3) करने जा रहे हैं तो उस पर राहुल रॉय की प्रतिक्रिया मायने रखती है. आशिकी 3 को लेकर राहुल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बड़ी बात कही है.

आशिकी 3 को लेकर बोले राहुल रॉय

कुछ दिन पहले बॉलीवुड के उभरते कलाकार कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर आशिकी 3 के मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म की कन्फर्मेशन दी थी. महेश भट्ट और मोहित सूरी के बाद डायरेक्टर अनुराग बासु आशिकी की तीसरी किस्त का डायरेक्शन कर रहे हैं.

इस बीच पिंक विला को दिए इंटरव्यू में राहुल राय ने आशिकी 3 (Aashiqui 3) को लेकर अपना बयान दिया है. राहुल के मुताबिक- आशिकी जैसी फिल्म का दोहराया या उसका रीमेक नहीं किया जा सकता. मेरा अनुरोध फिल्म निर्माताओं ये रहेगा कि वह आशिकी की तीसरी किस्त में फिल्म के सार को जीवित रख सकें. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मौजूदा दौर को देखते हुए इस बार आशिकी 3 रोमांचक हो सकती है. कार्तिक आर्यन के लिए ये फिल्म करना किसी बड़े संघर्ष से कम नहीं होगा. वह एक शानदार अभिनेता है, उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्म साइन की है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

राहुल ने कार्तिक को दी शुभकामनाएं 

आशिकी 3 को करने के लिए राहुल रॉय (Rahul Roy) ने कार्तिक आर्यन के लिए अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि- मैं इस महान फ्रेंचाइजी को जारी रखने के लिए कार्तिक को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. अभी तक हम दोनों की कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द ऐसा होने वाला है. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) धमाल मचा रहे हैं. मैं आशा करता हूं वह इस सफर को ऐसे ही जारी रखें.

ये भी पढ़ें-

Tiwari Poster: उर्मिला मातोंडकर का ट्रान्‍सफॉर्मेशन देख रह जाएंगे दंग, ओटीटी डेब्‍यू को हैं तैयार

Entertainment News Live: राजनीति में आने के सवाल पर कंगना ने दिया ऐसा रिएक्शन और पंजाबी सिंगर अल्फाज़ की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget