न्यू ईयर पार्टी में LIVE परफॉर्मेंस के लिए सनी लियोनी को मिला चार करोड़ का ऑफर!

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों लैला मैं लैला सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं. इस गाने पर अपकमिंग फिल्म रईस में ये अभिनेत्री थिरकती नजर आएंगी. इस फिल्म का फर्स्ट लुक आ गया है. अब ऐसी खबरें हैं कि नए साल पर इस गाने पर लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए सनी लियोनी को करोड़ों के ऑफर मिल रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक जाने-माने होटल ने सनी लियोनी को नए साल पर इस गाने के लाइव परफॉर्मेंस के लिए 3.5-4 करोड़ का ऑफर दिया है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि सनी लियोनी ने उन्हें क्या जवाब दिया है.
इस गाने का फर्स्ट लुक आज ही रिलीज हुआ है जिसमें सनी लियोनी ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में भी सनी लियोनी की छोटी सी झलक देखने को मिली थी लेकिन उसमें उनका चेहरा नजर नहीं आया था.
साल 1980 के गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी ‘रईस’ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शख्स की कहानी है जिसे एक कड़क पुलिस अधिकारी बर्बाद कर देता है. राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म से पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. ‘रईस’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.























