एक्सप्लोरर

फिल्म 'विक्रम वेधा' में बड़ा रोल चाहती थीं Radhika Apte, कहा- 'कई फिल्में छोड़ी'

Radhika Apte: ऋतिक रोशन व सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा में प्रिया का किरदार निभाने वाली राधिका आप्टे ने फिल्म में अपने छोटे रोल को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि वो चाहती थीं कि उनका रोल बड़ा हो.

Radhika Apte On Vikram Vedha: एक्ट्रेस राधिका आप्टे हाल ही में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा में नजर आईं. जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक वाली इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने सैफ और ऋतिक के अभिनय की तारीफ की, लेकिन पीएस-1 के साथ 30 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई.  वैसे तो राधिका फिल्म विक्रम वेधा को लेकर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन उन्होंने फिल्म में अपने छोटे रोल को लेकर इच्छा जाहिर की.

'निर्देशक पुष्कर और गायत्री के साथ काम करना चाहती थीं राधिका'

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने ये फिल्म की क्योंकि मैं निर्देशक पुष्कर और गायत्री के साथ काम करना चाहती थी. खैर, जो भी ओवरऑल एक्सपीरियंस है वह मेरे लिए मायने रखता है. मैंने कई ऐसी फिल्में रिजेक्ट की हैं, जिसमें मेरा सेंटर कैरेक्टर था, लेकिन मुझे उन फिल्मों की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. हां, लेकिन मैं ये चाहती थी कि फिल्म (विक्रम वेधा) में मेरा रोल बड़ा होता. आपको बता दें कि कि राधिका आप्टे ने फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान की पत्नी का किरदार निभाया था.

राधिका जो अपनी फिल्मों को लेकर काफी चूजी हैं ने कहा था कि उन्होंने विक्रम वेधा को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें इसका सब्जेक्ट काफी अच्छा लगा. उन्होंने साउथ की ओरिजिनल फिल्म को देखा और वो दोनों डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती थीं. उन्हें ऋतिक और सैफ के साथ काम करके भी मजा आया. राधिका का सैफ के साथ ये तीसरा प्रोजेक्ट था, जबकि ऋतिक के साथ ये उनका पहला प्रोजेक्ट था. 

'विक्रम वेधा के लिए परफेक्ट चॉइस थीं राधिका आप्टे'

फिल्म रिलीज से पहले डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए राधिका आप्टे को क्यों चुना. उन्हें ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जिसकी एक्टिंग स्किल्स लाजवाब हों, क्योंकि प्रिया को विक्रम और वेधा दोनों के लिए खड़ा होना था. राधिका आप्टे इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट थी. उन्होंने कहा कि राधिका ने प्रिया के रोल में जान फूंक दी.

ये भी पढ़ें: क्या Shah Rukh Khan के परिवार को लेकर भी बनेगा टीवी शो? SRK ने बताया क्या होगा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'140 करोड़ लोगों...', बीजेपी को 'झूठी पार्टी' कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर बरसे 'महाभारत' के युधिष्ठिर
'140 करोड़ लोगों...', बीजेपी को 'झूठी पार्टी' कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर बरसे 'महाभारत' के युधिष्ठिर
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 5.30 बजे तक 388 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, 5.30 बजे तक 388 करोड़ पार कलेक्शन
एआर रहमान स्टेज पर जाने से डरते थे, बोले - ऐसा लगता था जैसे मौत सामने हो
एआर रहमान स्टेज पर जाने से डरते थे, बोले - ऐसा लगता था जैसे मौत सामने हो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget