एक्सप्लोरर

'भूल चूक माफ' के मेकर्स ना घर के रहे ना घाट के, थिएटर में रिलीज नहीं की, PVR पहुंचा कोर्ट तो OTT स्ट्रीमिंग भी टली

PVR Sued Bhool Chuk Maaf Makers: मैडॉक फिल्म्स पर आरोप है कि उसे 'भूल चूक माफ' के बॉक्स ऑफिस पर ना चलने का डर था. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को बड़े पर्दे पर ना रिलीज करने का फैसला लिया.

PVR Sued Bhool Chuk Maaf Makers: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज टाल दी. जिसके बाद 'भूल चूक माफ' को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला लिया. लेकिन मेकर्स का ये फैसला पीवीआर को नागवार गुजरा.

न्यूज9 लाइव के मुताबिक पीवीआर के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने नुकसान का दावा किया है. उनके मुताबिक 'भूल चूक माफ' के मेकर्स के फिल्म को बड़े पर्दे पर ना लाने के फैसले के चलते पीवीआर को भारी नुकसान हुआ है.

मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का मुकदमा
मैडॉक फिल्म्स पर आरोप है कि 'भूल चूक माफ' के बॉक्स ऑफिस पर ना चलने के डर से प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को बड़े पर्दे पर ना रिलीज करने का फैसला लिया. ऐसे में पीवीआर ने प्रोडक्शन हाउस पर 60 करोड़ रुपए का मुकदमा किया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक- 'PVR ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपना मामला पेश किया है. मामला गंभीर हो गया क्योंकि सभी कॉन्ट्रैक्ट पर साइन हो चुके थे और फिर अचानक मैडॉक पीछे हट गया. इसलिए ये कॉन्ट्रैक्ट ऑफ ब्रीच का मामला है.'

डायरेक्ट ओटीटी पर फिल्म रिलीज का ऐलान
बता दें कि 'भूल चूक माफ' के प्रोडक्शन हाउस ने मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के थिएटर में ना रिलीज होने की जानकारी दी थी. पोस्ट में लिखा था- 'हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, हमने मैडॉक फिल्म्स और अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज में अपने फैमिली एंटरटेनर, 'भूल चूक माफ' को 16 मई को सीधे आपके घरों में लाने का फैसला किया है. सिर्फ प्राइम वीडियो पर, दुनिया भर में. जबकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन राष्ट्र की भावना पहले आती है. जय हिंद.'

बॉम्बे कोर्ट ने टाली ओटीटी रिलीज
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए भूल चूक माफ को ओटीटी पर आने से भी रोक दिया है. कोर्ट के आदेश के मुताबिक फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज डेट के 8 सप्ताह की होल्डबैक ड्यूरेशन खत्म होने के बाद ही ओटीटी पर आएगी.

मैडॉक फिल्म्स ने कोर्ट को दी ये दलील
वहीं कोर्ट के फैसले पर मैडॉक फिल्म्स ने दलील दी कि फिल्म के थिएटर में आने के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आने का नियम तभी लागू होता है, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाती है. लेकिन नेशनल सिक्योरिटी की वजह से ऐसा नहीं किया गया. प्रोडक्शन हाउस ने ये भी कहा कि कॉपीराइट उनके पास है इसीलिए उन्हें रिलीज प्लेटफॉर्म चुनने का भी राइट है. पीवीआर आइनॉक्स ने हर्जाने का ऑप्शन चुना है, इसलिए वो निषेधाज्ञा राहत की मांग नहीं कर सकता.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget