एक्सप्लोरर

UN ने प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के सद्भावना दूत पद से हटाने की पाकिस्तान की मांग को ठुकराया

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट किया था. उसे ट्वीट को लेकर पाकिस्तान ने मांग की थी कि एक्ट्रेस को यूनिसेफ के सद्भावना दूत के पद से हटा दिया जाना चाहिए लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इस मांग को ठुकराते हुए कहा है कि प्रियंका को निजी तौर पर बोलने का अधिकार है.

संयुक्त राष्ट्र: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को कश्मीर पर उनके रुख की वजह से यूनिसेफ के सद्भावना दूत के पद से हटाये जाने की पाकिस्तान की मांग के बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा है कि प्रियंका को खुद से संबंधित मुद्दों पर निजी तौर पर बोलने का अधिकार है.

दुजारिक का बृहस्पतिवार का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने कहा था कि कश्मीर पर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन करने वाली चोपड़ा को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के सद्भावना दूत पद से हटा देना चाहिए.

यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा एच फोर को बुधवार को लिखे पत्र में मजारी ने आरोप लगाया कि चोपड़ा भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘परमाणु युद्ध’’ की पक्षधर हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता दुजारिक ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं यही कह सकता हूं कि किसी भी सद्भावना दूत के लिये चाहे वह चोपड़ा हों या कोई और, हम उनसे यूनिसेफ या किसी अन्य संगठन की ओर से बोलते समय निष्पक्ष रहने की उम्मीद करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब वे निजी बातचीत करते हैं तो उन्हें खुद से संबंधित या किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने का हक है. उनके निजी विचार उन एजेंसी पर नहीं पड़ने चाहिए जिनसे वे संबंद्ध हो सकते हैं.’’

दुजारिक से यह पूछा गया था कि भारतीय सेना के पक्ष में ट्वीट कर रहीं चोपड़ा क्या अब भी यूनिसेफ की सद्भावना दूत के पद पर बनी रहेंगी.

मजारी के इस पत्र से पहले अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भी एक पाकिस्तानी महिला ने चोपड़ा पर चीखते-चिल्लाते हुए आरोप लगाया था कि अभिनेत्री उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को भड़का रही हैं. इस पाकिस्तानी महिला ने चोपड़ा के 26 फरवरी के उस ट्वीट का हवाला दिया जिसमें अभिनेत्री ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय लड़ाकू विमानों की कार्रवाई के बाद वायुसेना को बधाई दी थी.

VIDEO: सास, बहू और साजिश (22.08.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक और लेटेस्ट खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget