एक्सप्लोरर

VIDEO: शादी के बाद पहली बार स्टेज पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा, परफॉर्मेंस से लगाई आग

परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे अपने कई हिट गानों पर डांस किया.

मुंबई: ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी के बाद अब काम पर लौट गई हैं. हाल में प्रियंका ने आदित्य बिरला अवॉर्ड्स में परफॉर्म किया. शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का ये पहला स्टेज परफॉर्मेंस है. अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने जो डांस किया उसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आई हैं.

परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने पिंगा, तूने मारी एंट्री, देसी गर्ल और राम चाहे लीला जैसे अपने कई हिट गानों पर डांस किया. अपनी परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी. इस दौरान वहां मौजूद लोग प्रियंका की परफॉर्मेंस देख बेहद खुश हुए. प्रियंका के हर मूव पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनी जा सकती है.

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की. शादी में चोपड़ा परिवार और जोनास परिवार ने खूब मस्ती भी की. प्रियंका ने पहले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की और उसके अगले दिन संगीत सेरेमनी की. शादी की इन रस्मों में दोनों ही परिवारों ने जज़्बे के साथ शिरकत. खासकर संगीत सेरेमनी में, जहां जोनास और चोपड़ा परिवार के बीच डांस कॉम्पिटीशन हुआ.

इसके अलावा संगीत सेरेमनी से ऐसी भी तस्वीरें आईं, जिनमें प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ स्टेज पर थिरकती नज़र आईं. खास बात ये रही कि दोनों परिवारों ने प्रियंका और निक की मोहब्बत के सफर को गानों और डांस के ज़रिए सबके सामने पेश किया.

इस शादी को वैसे तो बेहद निजी रखा गया, लेकिन फिर भी अंदर से छन छन कर कुछ कुछ खबरें आती रहीं. शादी को कवर कर रहे पत्रकार अपनी मेहनत और मशक्कत से कुछ धुंधली ही सही, लेकिन खूबसूरत तस्वीरें बाहर लेकर आए. जो फैंस अपने फेवरेट सितारों की एक झलक के लिए बैचैन थे उनके लिए ये धुंधली तस्वीरें ही काफी थीं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इस भव्य शादी में देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. उनके साथ बेटी ईशा अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और आकाश अंबानी थे. इनके अलावा आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता और अनंत की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी इस शादी का हिस्सा बनीं. हालांकि अंबानी परिवार प्रियंका-निक के संगीत और कैथलिक शादी का ही हिस्सा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले की जगह सलमा आगा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रख दी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget