एक्सप्लोरर

भाई के रोके में देसी लुक में निक जोनास के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखिए होने वाली दुल्हन संग रोके की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका हो गया है. प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने भाई और होने वाली भाभी के रोका सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए बधाईयां दी हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद एक बार फिर से उनके घर पर शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं. प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका हो गया है. दिल्ली में हुए इस रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ शिरकत की. इस दौरान इनकी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने भाई और होने वाली भाभी के रोका सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए बधाईयां दी हैं. तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "अपने छोटे भाई पर मुझे गर्व है. इशिता हमारे परिवार में तुम्हारा स्वागत है.. तुम दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हो.. भविष्य के लिए दुआएं! हैप्पी रोका!!"

Video: आकाश-श्लोक के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता और समधन के साथ किया खूब डांस

इन फोटोज में प्रियंका खुद नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि अब इंटरनेट पर इस फंक्शन की कुछ और फोटोज वायरल हुईं हैं. जिसमें प्रियंका, निक समेत अपने पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं.

View this post on Instagram
 

In love with it ❤️

A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on

इस फंक्शन में प्रियंका के साथ-साथ निक भी देसी अवतार में नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने जहां अनारकली पहना है, वहीं निक आइवरी कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं. देसी आउटफिट में भी निक बेहद डैशिंग लग रहे हैं. प्रियंका ने अपने अनारकली के साथ हैवी जूलरी कैरी की है और बिंदी से अपने लुक को पूरा किया.

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस ने जोधपुर में शादी की थी. उन्होंने क्रिश्चन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की.

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिकाई देने वाली हैं. इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे.

View this post on Instagram
 

Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️???????????? @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग बैश में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन से नदारद रहीं. प्रियंका अपने छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोके के लिए दिल्ली में हैं. हालांकि वो अंबानी परिवार के काफी क्लोज है साथ ही ईशा अंबानी की बेस्ट फ्रेंड भी हैं.

View this post on Instagram
 

My Valentines Day surprise gift arrived wrapped in a bow ????

A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on

View this post on Instagram
 

Blessing of the family at Siddharth’s n Ishita’s Roka.... ????

A post shared by Madhu Akhouri Chopra (@madhumalati) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget