एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा की Wedding का जश्न शुरु, ब्राइडल शॉवर में तोड़े सारे नियम, देखें तस्वीरें और Videos

Priyanka Chopra Bridal Shower : कल न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन हुआ जहां इस अभिनेत्री ने अपने दोस्तों और परिवार संग जमकर मस्ती की. इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो आज सोशल मीडिया पर देखने को मिली है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. शादी कब होगी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अगले महीने दिसंबर में ये अभिनेत्री निक जोनास के साथ शादी रचा लेंगी. कल न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन हुआ जहां इस अभिनेत्री ने अपने दोस्तों और परिवार संग जमकर मस्ती की. इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो आज सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. एक तस्वीर जो सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है उसमें प्रियंका चोपड़ा अपने इस जश्न में दिल खोलती कर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं. प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है.
View this post on Instagram
 

Priyanka Chopra had a rocking Bridal Shower in #NYC. ❤️❤️???? * @priyankachopra @nickjonas * #PriyankaChopra #Hollywood #HollywoodStars #Bollywood #BollywoodStars #BridalShower #Fun #WeddingFever #Bride #bollywood #instagood #instadaily #nickjonas #priyankachopra

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

प्रियंका चोपड़ा ने इस जश्न की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि इतने अमेजिंग लोगों के साथ अपना ये खास लम्हा सेलिब्रेट करके उन्हें बहुत मजा आया. जिन दोस्तों ने प्रियंका के लिए इस जश्न का आयोजन किया था उन्हें थैंक्यू बोलते हुए प्रियंका ने लिखा कि ये बहुत ही यादगार ब्राइडल शॉवर था जिसमें सारे नियम तोड़े गए.
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनास के साथ खड़ी हैं और ठहाके लगाकर हंसती हुई नज़र आ रही हैं. जश्न की ये तस्वीरें सारी कहांनी बयां कर रही हैं.
इस जश्न में प्रियंका चोपड़ा के सभी खासमखास लोग मौजूद थें. यहां देसी गर्ल अपनी गर्लगैंग के साथ खूब मस्ती करती नज़र आईं.
प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया. इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की. इसके साथ ही प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में उनकी होने वाली ननद डेनिएली जोनास और उनकी बेटी एलिना भी शामिल हुईं.
एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा केक और मिठाई के साथ नज़र आ रही हैं.
इस जश्न की एक वीडियो भी सामने आई है, देखिए-
प्री-वेडिंग जश्न के इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस में नज़र आईं. प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की कीमत 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए बताई जा रही है. प्रियंका चोपड़ा की Wedding का जश्न शुरु, ब्राइडल शॉवर में तोड़े सारे नियम, देखें तस्वीरें और Videos इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा इतनी खूबसूरत नज़र आ रही थीं कि किसी की नज़रें उन पर से हट नहीं पा रही थीं. प्रियंका चोपड़ा की Wedding का जश्न शुरु, ब्राइडल शॉवर में तोड़े सारे नियम, देखें तस्वीरें और Videos आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में निक और प्रियंका ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी. इसके लिए निक का परिवार इंडिया में प्रियंका के घर मुंबई आया था. यहीं पर परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों का रोका हुआ. अब जल्दी ही शादी रचाने वाले हैं.
View this post on Instagram
 

The only way to do this... with Family and God. Thank you all for your wishes and blessings ????????♥️????

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget