एक्सप्लोरर

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी रचा ली है. ये शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई. अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर प्रियंका चोपड़ा ने Ralph Lauren का गाउन पहना.

Priyanka Chopra-Nick Jonas Wedding: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आज कैथोलिक रीति रिवाज से शादी रचा ली. अब कल ये जोड़ी हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी के सात फेरे लेगी. आज कैथोलिक ट्रेडिशन के मुताबिक दोनों ने एक दसूरे को KISS भी किया. शादी के बाद निक ने प्रियंका को गोद में उठा  लिया और फिर दोनों ने डांस भी किया.

शादी होते ही प्रियंका और निक जोनास का रोमांटिक वीडियो आया सामने, KISS करते दिखे

ये शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई. अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर प्रियंका चोपड़ा ने Ralph Lauren का गाउन पहना. जोनस ने भी रॉल्फ लौरेन का बनाया सूट पहना था. प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, निक के तीनों भाईयों जो, केविन और फ्रेंकी सहित दोनों परिवारों के सदस्यों ने भी रॉल्फ लौरेन के ही सूट पहने थे.

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट भी कराया. प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और उनकी खास दोस्त अर्पिता खान शर्मा इस मौके पर उनकी Brides maids बनीं.

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

इस शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा गया है. इसकी तस्वीरें लीक ना हो इसलिए वहां पहुंचे सभी मेहमानों को फोन को सील कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि इस शादी को कोई भी तस्वीर बाहर ना जा सके.

जहां पर शादी हो रही है वहां की तस्वीर एबीपी न्यूज़ आपको पहले ही दिखा चुका है. उस जगह को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है.

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

कल रात संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ. इस सेरेमनी बद्रीनाथ की दुल्हनिया सहित कई बॉलीवुड के सुपरहिट गानों पर जमकर धमाल हुआ. इस सेरेमनी में निक ने बॉलीवुड  सॉन्ग Bom digi bom bom पर डान्स किया. इसके अलावा इस खास मौके पर निक ने परफॉर्मेंस भी दी.

खास बात ये रही कि संगीत में निक और प्रियंका की लव स्टोरी को स्टेज पर दिखाया गया और दोनों परिवारों ने उस पर डांस भी किया.

हिंदू रीति रिवाजों से होगी शादी

शुक्रवार से ही जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की रस्में शुरू हो गईं थी. शुक्रवार को निक और प्रियंका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई . आज कैथोलिक रिवाजों के अनुसार शादी होने के बाद कल यानी रविवार को निक और जोनास हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. इस शादी में प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने वाली हैं.

View this post on Instagram
 

@priyankachopra & @nickjonas #jodhpur

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

आपको बता दें कि इस शादी में करीब 100 मेहमान शरीक हो रहे हैं. इन मेहमानों के लिए करीब वहां के सभी होटल के कमरे बुक किए जा चुके हैं. प्रियंका और निक जोनास के लिए महाराज सुईट और महारानी सुईट बुक है.

शादी में पहुंचे कई मेहमान

प्रियंका और निक की शादी में शरीक होने के लिए गुरुवार से ही मेहमान जोधपुर पहुंच रहे हैं. दोनों के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए अंबानी परिवार भी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचा. इस दौरान उनके साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और बेटे अनंत अंबानी नज़र आए. लेकिन खास बात ये रही कि पहली बार अंबानी परिवार के साथ उनके बेटे अनंत की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी नज़र आईं.

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

आज आकाश अंबानी इस सेरेमनी को अटेंड करने अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ पहुंचे हैं.

एक-दूजे के हुए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी, अर्पिता-परिणीति बनीं Brides maids

इसके अलावा प्रियंका की शादी में हिस्सा लेने सलमान खान की बहन अर्पिता खान, सिंगर और एक्ट्रेस मानसी स्कॉट और डिजाइनर सब्यसाची सहित कई बड़ी हस्तियां जोधपुर पहुंची हैं.

प्रियंका-निक की आज कैथोलिक रिति-रिवाज के बाद कल हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी, देखें ये खास रिपोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget