एक्सप्लोरर

VIDEO: 'श्रीदेवी बंगलो' फिल्म पर मचा बवाल, इस कंट्रोवर्सी पर देखिए क्या बोलीं प्रिया प्रकाश

Sridevi Bungalow: प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म श्रीदेवी की ज़िंदगी से जुड़ी हुई है.

मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म श्रीदेवी की ज़िंदगी से जुड़ी हुई है. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने मेकर्स को इस पर एक लीगल नोटिस भी भेजा है. प्रिया वारियर ने अपनी फिल्म को लेकर मचे बवाल पर कहा है कि फिल्म देखने के बाद लोग खुद डिसाइड करें.

टीजर रिलीज के मौके पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में प्रिया ने कहा, ''जो भी लोगों ने देखा, ये सब लोगों के अंदर उत्सुकता जगाने के लिए है. ये फिल्म श्रीदेवी से जुड़ी है या नहीं ये आप लोग फिल्म देखने के बाद खुद डिसाइड करें.''

VIDEO: 'श्रीदेवी बंगलो' फिल्म पर मचा बवाल, इस कंट्रोवर्सी पर देखिए क्या बोलीं प्रिया प्रकाश

प्रिया ने इस दौरान ये भी बताया कि ये फिल्म बॉलीवुड डेब्यू के लिए बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि 'श्रीदेवी बंगलो' मेरे लिए सही चुनाव है क्योंकि ये फिल्म महिला केंद्रित है. इसमें मेरे पास परफॉर्म करने के लिए बहुत ज्यादा स्कोप है.''

प्रिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना जाना उनका सपना नहीं था क्योंकि ये सिर्फ चंद दिनों के लिए होता है. उनका कहना है कि एक सक्सेजफुल एक्ट्रेस बनना ही उनका सपना है.

बॉलीवुड में किस एक्टर के साथ काम करना चाहेंगी? इस सवाल पर प्रिया ने कहा, ''शाहरुख खान मुझे पसंद हैं और उनके साथ कौन काम करना नहीं चाहेगा. मुझे रणवीर सिंह भी पसंद हैं.''

हाल ही में प्रिया की मुलाकात रणवीर सिंह से हुई थी और दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाई. ये तस्वीरें खूब  पसंद की गईं. रणवीर से मुलाकात को याद करते हुए प्रिया ने कहा, ''मैंने सोचा नहीं था कि इतनी जल्दी रणवीर सिंह से मुलाकात होगी. उन्होंने मुझे पहचाना और ये भी कहा कि उन्हें मेरा विंक पसंद आया. ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.''

देखें प्रिया वरियर से एबीपी न्यूज़ की खास बातचीत

 

आपको बता दें कि फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ. फिल्म में प्रिया का नाम श्रीदेवी है और एक एक्ट्रेस के किरदार में हैं टीज़र में प्रिया काफी बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नज़र आई हैं. टीज़र के आखिर में बाथटब का सीन भी है. श्रीदेवी की मौत भी बाथटब में दुर्घटनावश डूबने की वजह से ही हुई थी. इसी वजह से ये कहा जा रहा है कि फिल्म श्रीदेवी पर ही आधारित है.

VIDEO: 'श्रीदेवी बंगलो' फिल्म पर मचा बवाल, इस कंट्रोवर्सी पर देखिए क्या बोलीं प्रिया प्रकाश

बोनी कपूर ने इसे लेकर लीगल नोटिस भी भेजा है. लीगल नोटिस पर निर्देशक प्रशांत ने कहा है कि “हमें बोनी कपूर की तरफ से एक लीगल नोटिस मिला है. और हम इसे देखेंगे. मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है. मैंने उनसे कहा था कि श्रीदेवी एक आम नाम है. और फिल्म में मेरा कैरेक्टर एक अभिनेत्री भी है. हम इसका सामना करेंगे.”

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
'स्पाइडर मैन' 174 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Friendship Day 2026: दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
दोस्ती को और खास बना देंगे बॉलीवुड के ये आइकॉनिक गाने, फ्रेंडशिप डे पर जरूर सुनें
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget