एक्सप्लोरर

पर्सनल लाइफ में ऐसी हैं सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश, ये हैं उनके Valentine

इंटरनेट पर सेंसेशन बन चुकी प्रिया प्रकाश के बारे में इस वक्त इंडिया का हर युवक पहले से थोड़ा जानना चाहता है.

नई दिल्ली: इंटरनेट पर सेंसेशन बन चुकी प्रिया प्रकाश के बारे में इस वक्त इंडिया का हर युवक पहले से थोड़ा जानना चाहता है. सब ये जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे उन्होंने इस वायरल वीडियो को कैसे शूट किया गया होगा? कैसे उन्होंने अपनी आंखों की मस्ती और अपनी आइब्रो को इस तरह से उठाया होगा? साथ ही पर्दे पर दिखने वाली ये सेंसेशन असल जीवन में कैसी है? तो अब हम आपके लिए लेकर आए हैं प्रिया प्रकाश से जुड़ी सारी डिटेल. priya7 प्रिया प्रकाश और रोशन की इस वायरल वीडियो को मिले इस रिएक्शन पर प्रिया का कहना है कि वो लोगों से मिले इतने प्यार से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि वो, उनका परिवार और उनकी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है. लेकिन सभी अभी समझ नहीं पा रहे हैं कि इस स्थिति पर आखिर क्या रिएक्शन दिया जाए. नाम के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रिया ने कहा, मैं इस रिस्पॉन्स से बहुत खुश हूं और साथ ही मैं काफी नरवस भी हूं. नरवस इसलिए क्योंकि जब आपको लोगों को प्यार इस लेवल पर मिलता है तो आपके ऊपर एक जिम्मेदारी भी आ जाती है. आपके पास जो ताकत है उसका इंतजार सही तरीके करना बहुत जरूरी है और साथ ही आपको लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी बेहद जरूरी है.  

Thank you for all the love and support????

A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on

एक शॉट में किया सीन  वहीं, एनडीटीवी से बात करते हुए प्रिया ने बताया कि उन्होंने ये वायरल वीडियो कैसे शूट किया. प्रिया कहती हैं, हमने ये वीडियो एक ही टेक में शूट कर लिया था. मेरे निर्देशक ने हमें पहले ही कहा था कि हमें कुछ ऐसा करना है जो शरारती और क्यूट दोनों एक साथ लगे. उन्होंने हमें एक आईडिया था कि हमें क्या करना है. जब ये सीन एक ही बार में शूट हो गया था तो हमें सेट पर सबने कहा था कि अच्छा हुआ है लेकिन इस कदर वायरल होगा ये हमने नहीं सोचा था. priya ये हैं प्रिया के वैलेंटाइन  इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश ने अपने वैलेंटाइन के बारे में भी बताया, बीबीसी हिंदी से बात करते हुए प्रिया ने कहा कि इस वक्त तक तो उनका वैलेंटाइन उनकी फिल्म का हीरो रोशन अब्दुल रहूफ़ ही है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके निजी जीवन में अभी कोई वैलेंटाइन नहीं है. निजी जीवन में भी चुलबुली हैं प्रिया अपने निजी जीवन के बारे में बताते हुए प्रिया ने बीबीसी हिंदी को बताया कि वो असल जीवन में भी ऐसी ही हैं और अक्सर शरारतें करती रहती हैं. आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश की उम्र अभी महज 18 वर्ष है और वो बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं. साथ ही प्रिया को गाने का भी शौक है और वो इसकी ट्रेनिंग ले रही हैं. हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने अभी तक एक्टिंग के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली है. याद हो कि प्रिया का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वों फिल्म 'ए दिल है मुश्किल'  का गाना चन्ना मेरेया गाती दिख रही थी. आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर केरल के त्रिचूर में रहती हैं और उनके पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते हैं. उनके परिवरा में प्रिया की मां, छोटा भाई और दादा-दादी भी हैं. ये उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वो तीन शॉर्ट फ़िल्में कर चुकी हैं.  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जबरदस्त क्रेज, 47,000 रुपये में बिक रही एक टिकट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Dhamaal 4 Box office Collection: 9 बजे तक 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
9 बजे तक 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 9 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 9 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget