एक्सप्लोरर

प्रीतीश नंदी की मौत पर नीना गुप्ता बोलीं- उसने मेरे साथ बुरा किया, NO RIP! करीना सहित कई सेलेब्स ने जताया दुख

Pritish Nandy passed away: फिल्म मेकर, राइटर प्रतीश नंदी के निधन पर जहां अनुपम खेर काफी इमोशनल हो गए तो वहीं नीना गुप्ता ने दुख जताने से इंकार किया है. एक्ट्रेस का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

Pritish Nandy passed away: फेमस कवि, राइटर, पत्रकार और फिल्म मेकर प्रीतीश नंदी का बीते दिन निधन हो गया था. उनके सबसे करीबी दोस्त अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी देते हुए एक दिल दहला देने वाला नोट शेयर किया था. तमाम सेलेब्स भी फिल्म मेकर के निधन पर दुख जता रहे हैं. हालांकि वहीं नीना गुप्ता ने नंदी के निधन पर दुख जताने से इंकार कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने दिवंगत फिल्म मेकर को काफी भला बुरा भी कहा.

अनुपम खेर ने प्रीतीश नंदी के लिए लिखा एक अलविदा नोट
8 जनवरी, 2024 को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सबसे अच्छे दोस्त प्रीतीश नंदी के निधन पर दुख जताते हुए एक लंबा नोट पोस्ट किया. अनुपम ने भावुक होते हुए लिखा, "मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और हैरान हूं! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक बहादुर और यूनिक एडिटर/जर्नलिस्ट! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरे सपोर्ट सिस्टम और मेरी स्ट्रेंथ का एक बड़ा सोर्स थे."

अनुपम ने अपने नोट में आगे लिखा, “ "हमने बहुत सी बातें एक जैसी शेयर की. वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला हूं. हमेशा लार्जर देन लाइफ, मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं. पिछले कुछ समय से हम ज्यादा नहीं मिले. लेकिन एक बात थी वह समय था जब हम अलग नहीं थे! मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर के कवर पर रखकर हैरान कर दिया था. वह यारो का यार की सच्ची परिभाषा थे. मैं तुम्हें और हमारे एक साथ बिताए टाइम को मिस करूंगा. "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

नीना गुप्ता ने प्रीतिश नंदी के निधन पर शोक जताने से किया इंकार
वहीं नीना गुप्ता ने प्रीतिश नंदी के निधन पर दुख जताने से इंकार करते हुए एक चौंकाने वाला कमेंट किया जिसने सभी को हैरान कर दिया.  

उन्होंने प्रीतीश नंदी पर उनकी बेटी मसाबा गुप्ता का बर्थ सर्टिफिकेट चुराकर पब्लिश करने आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “ "क्या आप जानते हैं, उसने मेरे साथ क्या किया, और मैंने उसे खुलेआम बासटर्ड कह.  उसने मेरी बेबी का बर्थ सर्टिफिकेट चुरा लिया था और उसे पब्लिश कर दिया था. तो कोई RIP नहीं, आप समझ गए, और मेरे पास इसका सबूत है."


प्रीतीश नंदी की मौत पर नीना गुप्ता बोलीं- उसने मेरे साथ बुरा किया, NO RIP! करीना सहित कई सेलेब्स ने जताया दुख

 

बता दें कि इससे पहले, नीना गुप्ता ने ट्विटर पर लोगों से नंदी का बर्थडे सेलिब्रेट ना करने की अपील की थी. उस दौरान भी उन्होंने कहा था कि नंदी ने उन्हें काफी परेशान किया है. वहीं पिछले इंटरव्यू में उन्होंने ये भी जिक्र किया था कि एक पत्रकार ने उनके बेबी के पिता की पहचान का खुलासा करने के लिए उसका बर्थ सर्टिफिकेट चुराकर पब्लिश कर दिया था.

फिल्म चमेली का हिस्सा रहीं करीना ने सेट से तस्वीर शेयर की और प्रीतिश नंदी को याद किया. 

तो वहीं संजय दत्त और अनिल कपूर ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट साझा किया. बता दें कि संजय ने उनकी बनाई फिल्म साल 2002 की 'कांटे' और 2005 में आई 'शब्द' फिल्म में नजर आए थे. 

लेखक और अभिनेता सेहुल सेठ और हंसल मेहता ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया. 

इसके अलावा फातिमा सना शेख, भूमि पेडनेकर, रितेश देशमुख और ईशा देओल समेत कई स्टार्स पोस्ट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

आपको बता दें कि प्रीतीश का जन्म बिहार के भागलपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था. प्रीतीश अंग्रेजी में कविताओं की चालीस पुस्तकें लिख चुके थे. इसके अलावा बंगाली, उर्दू और पंजाबी समेत अन्य भाषाओं के लेखकों की कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया.

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्माण किया, जिनके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था. उनकी कंपनी प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस ने भारत में मल्टीप्लेक्स फिल्म शैली का नेतृत्व किया था.

ये भी पढ़ें:-इस एक्ट्रेस को चौथी बीवी बनाने की थी संजय दत्त की ख्वाहिश, कहा था- मेरी उम्र कम होती तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget