एक्सप्लोरर

जानिए, प्रतीक बब्बर ने शाहिद नाम के मुस्लिम लड़के का किरदार निभाने के लिए क्या किया

प्रतीक बब्बर का कहना है कि युवावस्था के दौरान आप आसानी से बहक जाते हैं और बड़े होने के साथ अधिक बुद्धिमान होते जाते हैं.

नई दिल्ली: 3 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'मुल्क' में अभिनेता ऋषि कपूर और तापसी पन्नू के साथ प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म में वो एक आतंकवादी का किरदार निभाते दिखाई देंगे. ऐसे में हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रतीक बब्बर का कहना है कि युवावस्था के दौरान आप आसानी से बहक जाते हैं और बड़े होने के साथ अधिक बुद्धिमान होते जाते हैं. इसके साथ ही एक इवेंट के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म में शाहिद नाम के मुस्लिम लड़के का किरदार निभाने के लिए अपने निजी जीवन से भी प्रेरणा ली? प्रतीक ने कहा, "किरदार को पर्दे पर उतारने से पहले मैंने इसे अपने दिमाग में बनाया और मैंने अपने निजी जीवन से भी प्रेरणा ली."

VIDEO: आनंद आहूजा ने घुटनों पर बैठकर पहनाए पत्नी सोनम कपूर को जूते, यूजर बोले पति हो तो ऐसा

प्रतीक ने कहा, "शाहिद का किरदार एक भटके हुए युवक का है, जैसा कि मैं था, लेकिन उसकी वजहें अलग हैं. युवावस्था में अगर आप गलत लोगों से मिल रहे हैं तो आप भटक जाते हैं. आपके दिमाग पर आसानी से बुरा प्रभाव डाला जा सकता है." उन्होंने युवा आतंकवादियों की दुनिया को जानने के लिए काफी तैयारी की. उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे नहीं समझते कि लोगों को मारकर वे अपराध को अंजाम दे रहे हैं. उनके लिए यह ईश्वर से मिलने का तरीका है. क्या यह करना सही है? वे तार्किक सोच खो देते हैं. मेरे लिए यह किरदार निभाना मुश्किल था, लेकिन चुनौती में मजा आया."

सपना ने खास अंदाज में रवि किशन को बुलाया स्टेज पर, फिर रंग दिया हरियाणवी रंग में

फिल्म में ऋषि कपूर, आशुतोष राणा और कुमुद मिश्रा जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने पर प्रतीक ने कहा, "हे भगवान! यह बहुत डरावना और रोचक था, उनके प्रदर्शन का स्तर इतना बड़ा है कि मैं हमेशा बेहतरीन करने की कोशिश करना चाहता था. अगर मैं ऐसा नहीं करता तो सबसे अलग लगता, मैंने अनुभव सर को अपने अभिनय पर कमेंट करने के लिए बहुत परेशान किया." आपको बता दें कि प्रतीक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जाने तू..या जाने ना' से की थी. (एजेंसी इनपुट)

तो क्या प्रेग्नेंट हैं विद्या बालन! दुपट्टे से बेबी बंप छुपाते ऐसा Video आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'उसे नर्क में जाना चाहिए', नाना पाटेकर की मौत के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तनुश्री दत्ता
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget