एक्सप्लोरर

बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज का मोदी-योगी पर निशाना, बोले- ‘दोनों मुझसे भी बड़े एक्टर’

बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को इस बात से दिक्कत है कि पीएम उस व्यक्ति को फॉलो क्यों करते हैं, जिसने गीरौ लंकेश के बारे में अभद्र बात कही. ‘

बेंगलूरू: हिंदी और दक्षिण फिल्मों के मशहूर विलेन प्रकाश राज ने पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. प्रकाश राज ने कहा है कि मैं बड़ा एक्टर हूं लेकिन ये दोनों मुझसे भी बड़े एक्टर हैं. बेंगलूरू में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रकाश राज ने गौरी लंकेश की हत्या के बहाने पीएम मोदी और सीएम योगी को खूब सुनाया. प्रकाश राज को इस बात से दिक्कत है कि पीएम उस व्यक्ति को फॉलो क्यों करते हैं, जिसने गौरी लंकेश के बारे में अभद्र बात कही. ‘ पीएम ने अपनी आंखे बंद की हुई हैं- प्रकाश राज प्रकाश राज ने कहा है, ‘’ये अहम नहीं है कि गौरी लंकेश की किसने मारा? अहम ये है कि गौरी की हत्या का जश्न किसने मनाया?  जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया से अटैक किया उसे पीएम मोदी फॉलो करते हैं. पीएम ने अपनी आंखे बंद की हुई हैं.’’ योगी सीएम हैं या राजपुरोहित?- प्रकाश राज उन्होंने आगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘’यूपी में मैं समझ नहीं पाता कि वो सीएम हैं या राजपुरोहित? मैं कन्फ्यूज्ड हूं.’’ प्रकाश राज ने आगे कहा, ‘’मैं पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुका हूं. मुझे लगता है कि मैं उन्हें दे दूं. मैं बड़ा एक्टर हूं लेकिन वो मुझसे भी बड़े एक्टर हैं.’’ कौन थीं गौरी लंकेश ? इसी साल 5 सितंबर को बेंगलूरु में वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी. 55 साल की गौरी लंकेश कन्नड़ भाषा की मशहूर पत्रकार और गौरी लंकेश पत्रिके नाम की लोकप्रिय साप्ताहिक पत्रिका की संपादक थीं. अपने तीखे तेवर और एंटी एस्टैबलिस्मेंट अंदाज के लिए उनको जाना जाता था. क्या था गौरी लंकेश की हत्या को लेकर पीएम मोदी से जुड़ा ट्वीट विवाद दरअसल गौरी लंकेश की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर निखिल दधीच नाम के एक शख्स ने गौरी लंकेश को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.  इस शख्स को फॉलो करने की वजह से पीएम मोदी की भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. प्रकाश राज ने इसी बात का जिक्र अपने बयान मे किया है. कौन हैं प्रकाश राज? प्रकाश राज हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन हैं. प्रकाश राज ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ वांटेड और दबंग-2, अजय देवगन के साथ सिंघम, संजय दत्त के साथ पुलिसगिरी, अक्षय कुमार के साथ एंटरटेनमेंट, टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंथी और अमिताभ बच्चन के साथ खाकी जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 5 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
टीवी के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'रामायण' का ट्रेलर, कैकेयी के लुक पर कहा- इंप्रेसिव नहीं
'मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात
'ज्यादा कुछ नहीं कहना...' 'क्राइम पेट्रोल' में अजय ने छीनी कुर्सी तो अनूप सोनी ने कही ये बात

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget