एक्सप्लोरर

पर्दे पर मनमोहन सिंह का रोल निभाना बहुत मुश्किल: अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर के लिए बतौर कलाकार फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाना सबसे बड़ी चुनौती है. फिल्म की शूटिंग लंदन में हाल ही में खत्म हुई. पूरी शूटिंग के दौरान अनुपम काफी दुविधा में थे.

नई दिल्ली: अभिनेता अनुपम खेर के लिए बतौर कलाकार फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाना सबसे बड़ी चुनौती है. फिल्म की शूटिंग लंदन में हाल ही में खत्म हुई. पूरी शूटिंग के दौरान अनुपम काफी दुविधा में थे.

उन्होंने कहा, "किसी ऐसे शख्स की भूमिका निभाना आसान है जो अब मौजूद न हो, फिर भले ही वह कितना भी प्रतिष्ठित क्यों न रहा हो." अभिनेता ने कहा, "बेन किंग्सले के लिए उचित सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि उन्होंने महात्मा गांधी की भूमिका उत्कृष्ट ढंग से निभाई लेकिन उन्होंने यह किरदार उस समय निभाया जब मूल किरदार का अस्तित्व केवल बैंक के धुंधले नोटों और अस्पष्ट वृत्तचित्रों में ही रह गया था."

पर्दे पर मनमोहन सिंह का रोल निभाना बहुत मुश्किल: अनुपम खेर

उन्होंने कहा, "दूसरी ओर मैं ऐसे शख्स की भूमिका निभा रहा हूं, जो अभी भी सार्वजनिक रूप से मशहूर हैं. मनमोहन सिहं जी की चाल, उनका व्यक्तित्व, उनके बोलने का अंदाज, इन सब से लोग वाकिफ हैं." उन्होंने कहा, "मैं इसमें चूक नहीं कर सकता."

अनुपम मानते हैं कि मनमोहन सिंह की भूमिका उनके अब तक निभाए सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक है. उन्होंने कहा, "मैंने इस पर पूरी बारीकी से ध्यान दिया है. हमने एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो एक व्यक्ति, बुद्धिजीवी और राजनेता के लिए बड़ी श्रद्धांजलि है, जिन्हें गलत समझा जाता है, या शायद समझा ही नहीं गया है."

'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की रिलीज के लिए तैयार अनुपम ने कहा, "हम मनमोहन सिंहजी की बायोपिक को एक छोटी-सी फिल्म की तरह नहीं देख रहे हैं. हम इस फिल्म को अद्भुत दिखाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसके वे (मनमोहन सिंह) हकदार हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget