एक्सप्लोरर

संजय दत्त 'हीरो' हैं या विलेन? सवाल पर परेश रावल ने दिया दिलचस्प जवाब

'संजू' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग असमंजस में हैं कि उन्हें हीरो के तौर पर देखा जाए या किसी और एंगल से?

नई दिल्ली: 'संजू' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग असमंजस में हैं कि उन्हें हीरो के तौर पर देखा जाए या किसी और एंगल से? इस पर अब इस फिल्म में सुनील दत्त का किरदार निभा रहे अभिनेता परेश रावल ने कहा है कि यह लोग तय करेंगे. परेश रावल ने कहा, ''यह तो लोगों को फिल्म देखने के बाद तय करना है कि संजय दत्त ने हीरो की तरह जीवन जिया या विलेन (खलनायक) की तरह. अदालत ने अपना फैसला सुना दिया था, अब कोई भी अदालत से तो बड़ा नहीं है. अदालत को जो तय करना था, उसने कर दिया. हम अदालत से ऊपर नहीं हैं और न ही हमें अदालत से ऊपर उठने की कोशिश भी करनी चाहिए. संजय दत्त ने जिस ईमानदारी ने कहानी बताई है, उसी सच्चाई से राजकुमार हिरानी ने सच्चाई से दिखाई है."

परेश रावल का कहना है कि यह किरदार उनकी नियति में था. सुनील साहब ने जिस तरह संघर्ष कर जीवन जिया है, वह किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है. उन्होंने तमाम संघर्षो के बीच अपने मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखा.

परेश ने बताया, "सुनील दत्त साहब आयरनमैन थे. चाहे नरगिस की बीमारी हो, बेटे के मादक पदार्थो की चपेट में आना, जेल जाना, दोनों बेटियों को संभालना हो या उनके राजनीतिक करियर की उठापटक, इतने संघर्षो का सामना करते हुए अपने मूल्यों और सिद्धांतों को कोई साधारण शख्स कायम नहीं रख सकता."

परेश कहते हैं, "सुनील साहब वही शख्स हैं, जिन्होंने मुंबई दंगों के दौरान अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. ये वही इंसान हैं, जिन्होंने यहां से अमृतसर तक पदयात्रा की थी, उस वक्त माहौल बहुत खराब था और रास्ते में उन्हें कोई भी अपनी गोली का निशाना बना सकता था. जिंदगी हर कोई जीता है, लेकिन अपने सम्मान और चरित्र को बरकरार रखके जीवन जीना आम बात नहीं है."

'संजू' असल में बाप और बेटे की कहानी है. दिग्गज अभिनेता कहते हैं कि इस फिल्म में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. संजय दत्त ने जिस तरह अपनी कहानी बताई, राजुकमार हिरानी ने ठीक वैसे ही इसे पर्दे पर उतारा है. इसमें कुछ जोड़ा या घटाया नहीं गया, बढ़ा-चढ़ाकर करने की कोशिश नहीं की गई. फिल्म में शत-प्रतिशत सच्चाई दिखाई गई है.

संजय दत्त 'हीरो' हैं या विलेन? सवाल पर परेश रावल ने दिया दिलचस्प जवाब

परेश कहते हैं, "यह किरदार निभाना मेरे नसीब में लिखा था. 25 मई 2005 को सुनील दत्त साहब ने मुझे पत्र लिखकर जन्मदिन की बधाई दी थी लेकिन जब मुझे पत्र मिला तो मैं ताज्जुब में पड़ गया क्योंकि मेरा जन्मदिन 30 मई को होता है और जिस दिन (25 मई) यह पत्र मेरे पास पहुंचा, उसी दिन दत्त साहब का निधन हो गया. यह पत्र 12 साल से मेरे घर की दराज में रखा है और जब मुझे राजू ने इस फिल्म की कहानी सुनाई तो मैं यहीं सोच रहा था कि कुछ तो दैवीय शक्ति है कि यह किरदार करने का मौका मुझे मिला."

परेश रावल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक में मोदी का किरदार निभाने की भी अटकलें हैं, लेकिन परेश इसके जवाब में कहते हैं, "मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, सही समय पर सही चीजों का पता चल जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान किस मुल्क के नागरिक हैं? आमिर खान के भांजे ने क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता
किस मुल्क के नागरिक हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान? क्यों नहीं ली भारतीय नागरिकता?
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
'द वन' बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की चौथी सबसे बड़ी फिल्म, जानें- टोटल कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget