एक्सप्लोरर

WAVES 2025: TVF की ‘पंचायत’ के नाम बड़ी उपलब्धि, वेव्स में शामिल होने वाली बनी पहली वेब सीरीज

TVF Panchayat: ‘पंचायत’ सीरीज वेव्स समिट में शामिल होने वाली पहली सीरीज बन गई है. आज नरेंद्र मोदी ने पहले विश्व ऑडियो विजुअल एंड मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया है.

Panchayat in Waves 2025: ग्रामीण जीवन, राजनीति और रिश्तों को हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में पेश करती सफल वेब सीरीज ‘पंचायत’ के नाम बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. ‘पंचायत’ सीरीज मुंबई में आयोजित वेव्स समिट में शामिल होने वाली पहली सीरीज बन गई है.

1 से 4 मई तक आयोजित वेव्स के तीसरे दिन 'मेकिंग ऑफ पंचायत: ग्रासरूट स्टोरी टेलिंग' सीजन का आयोजन होगा, जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता समेत सीरीज के एक्टर्स पंचायत की कहानी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे. तीन शानदार पड़ाव पूरा कर चुकी सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. अभी तक ‘पंचायत’ के तीन सीजन आ चुके हैं. निर्माताओं ने चौथे सीजन का भी ऐलान कर दिया है.

पीएम मोदी ने किया वेव्स समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एंड मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां मुंबई में 100 से ज्यादा देशों के कलाकार, निवेशक और नीति निर्माता एक साथ एक ही छत के नीचे एकत्र हुए हैं. एक तरह से आज यहां वैश्विक प्रतिभा और वैश्विक रचनात्मकता के एक ईको-सिस्टम की नींव रखी जा रही है.

पीएम मोदी ने वेव्स में कहा- ''वर्ल्ड ऑडियो विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट यानी वेव्स.. ये सिर्फ एक ऐक्रोनिम नहीं है. ये एक वेव है- संस्कृति की, रचनात्मकता की. वेव्स एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो आप जैसे हर कलाकार, हर निर्माता का है. जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा.“

1913 को भारत में रिलीज हुई थी पहली फीचर फिल्म 

उन्होंने कहा, " आज 1 मई है. आज से 112 साल पहले 3 मई, 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, इसके निर्माता दादासाहेब फाल्के जी थे और कल ही उनकी जन्मजयंती थी. बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है.''

वेव्स शिखर सम्मेलन चार दिवसीय है. इसका आयोजन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इस सम्मेलन में बॉलीवुड के कई सितारे भाग ले रहे हैं, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, आमिर खान से लेकर दीपिका पादुकोण जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -

Raid 2 Box Office Collection Day 1: 'रेड 2' को पहले ही दिन मिली 6 फिल्मों से टक्कर, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म! जानें टोटल कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget