एक्सप्लोरर

मां Pamela Chopra के निधन से टूट गए हैं Aditya Chopra, परिवार के करीबी दोस्त ने बताया उनका हाल

Pamela Chopra Death: पामेला चोपड़ा के निधन से उनका परिवार उबर नहीं पा रहा है. आदित्य चोपड़ा अपने मां के बेहद करीब से, उनके निधन से वो काफी टूट गए हैं.

Pamela Chopra Death: अचानक आई पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) के निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सकते में हैं. वहीं परिवार के लोग इस तकलीफ से उबर नहीं पा रहे हैं. पामेला चोपड़ा अपने पीछे अपने दो बेटे आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और उदय चोपड़ा (Uday Chopra) को छोड़ गई हैं. अपनी मां के निधन से आदित्य चोपड़ा टूट गए हैं. परिवार के एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया है कि आदित्य, पामेला चोपड़ा के निधन से काफी सदमे में हैं. 

मां के निधन से टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा
चोपड़ा परिवार के एक करीबी दोस्त ने कहा, 'आदि ज्यादा नहीं बोल रहा है. ऐसे भी वो कम बोलता है. इस दुख से वो बाहर नहीं निकल पा रहा है. उनकी पत्नी रानी उनके साथ पूरी तरह से खड़ी हैं. वो हर चीज का ध्यान रखने की कोशिश कर रही हैं और इसके लिए वो इधर-उधर भाग रही हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'परिवार को जानकारी थी कि उनके पास कम समय है. पाम आंटी पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थीं. उनकी सेहत दिन ब दिन खराब हो रही थी. आदि जानता था कि ये होगा, लेकिन फिर, माता-पिता का चले जाना कौन स्वीकार कर पाता है.'

पामेला चोपड़ा ने 72 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
उन्होंने बताया, 'उदय और आदित्य चोपड़ा में आदि ही अपनी मां के बेहद करीब और उन पर निर्भर थे. खासकर यशजी के निधन के बाद से आदि सभी महत्वपूर्ण फैसले अपनी मां से ही पूछ कर लेते थे. वो अब बिखर गए हैं.' चोपड़ा परिवार को ये दर्द तब मिला जब उनके घर खुशियां दस्तक दे रही थीं, हाल ही में 'पठान' की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश था. परिवार के करीबी दोस्त ने बताया, 'पाम आंटी जश्न के मूड में थीं. वो हाल के दिनों में बैनर को हुई असफलताओं से चिंतित थीं. 'पठान' ने उनके चेहरे पर मुस्कान वापस ला दी थी.'

बता दें, पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी थीं. अपने पति यश चोपड़ा के निधन के करीब 11 साल बाद उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आखिरी बार वो यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा के सफर और यशराज फिल्म्स पर बात की थीं.

ये भी पढ़ें:

Niharika Chouksey Birthday: निहारिका चौकसे की बर्थडे पार्टी में 'YRKKH' की स्टार कास्ट ने की शिरकत, हर्षद चोपड़ा के क्यूट अंदाज पर फैंस हुए फिदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget