एक्सप्लोरर

मां श्वेता तिवारी और भाई संग शिरडी पहुंचीं Palak Tiwari, किए साईं बाबा के दर्शन

Palak Tiwari News: 1 मई 2025 से पलक तिवारी की फिल्म 'द भूतनी' सिनेमाघरों में कहर बरपा रही है. रिलीज के बाद पलक तिवारी अपनी मां के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंची हैं.

Palak Tiwari News: एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज के बाद से धार्मिक स्थलों पर पहुंच रही हैं. हाल ही में मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह अपनी मां श्वेता तिवारी और भाई रेयांश के साथ शिरडी पहुंचीं, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए.

श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने ऑफिशियन अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें पलक अपनी मां श्वेता और छोटे भाई रेयांश के साथ मंदिर में हाथ जोड़े दर्शन करते नजर आईं. मंदिर पहुंचीं

श्वेता तिवारी ने शेयर की तस्वीर

श्वेता, जहां सफेद, वहीं पलक पीले रंग के सलवार सूट में दिखीं. श्वेता तिवारी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माथे पर पीले रंग का चंदन लगाए बेटे के साथ पोज देती नजर आईं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

कहां है शिरडी साईं बाबा का मंदिर

बता दें, शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर के शिरडी गांव में स्थित है. मंदिर का निर्माण साईं की समाधि के ऊपर किया गया है. मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. मान्यता है कि साईं के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं की सभी मन्नतें पूरी होती हैं. मंदिर से फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का खासा लगाव है. वे अक्सर साईं बाबा के दरबार पहुंचते रहते हैं.

पलक तिवारी ने सिद्धिविनायक मंदिर के भी किए दर्शन

साईं मंदिर से पहले शुक्रवार को पलक तिवारी मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और बप्पा के दर्शन किए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

इस दिन रिलीज हुई है फिल्म 'द भूतनी'

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. सिद्धांत सचदेवा के निर्देशन में बनी ‘द भूतनी’ में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त, सनी सिंह और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में मौनी रॉय ने एक चुड़ैल का किरदार निभाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

इस बैनर तले प्रोड्यूस हुई है फिल्म 'द भूतनी'

‘द भूतनी’ को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है, जिसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले दीपक मुकुट, संजय दत्त, हुनर मुकुट और मान्यता दत्त ने प्रोड्यूस किया है.

यह थी पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म 

पलक तिवारी की पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, एक्शन-कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया था. यह फिल्म 2014 की तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक है, जिसमें उनके साथ सलमान खान, पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, जगपति बाबू, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, मालविका शर्मा और राघव जुयाल समेत अन्य सितारे हैं.

इस गाने से शोहरत हासिल कर चुकी हैं पलक तिवरी

श्वेता तिवारी की बेटी पलक को हार्डी संधू के हिट म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ से पहचान मिली.

ये भी पढ़ें: बहन करिश्मा संग दिखीं करीना कपूर, तो गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अनिल कपूर का दुख बांटने पहुंचे आमिर खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें
100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
यूपी-बिहार से तमिलनाडु तक गर्दा उड़ाने आ रहे सलमान खान, इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
यूपी-बिहार से तमिलनाडु तक गर्दा उड़ाने आ रहे सलमान खान, इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई
रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget