पाकिस्तानी एक्टर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका को किया इंप्रेस, रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
वायरल हो रहा वीडियो एक अवॉर्ड शो के दौरान का है, जहां स्टेज पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं उनके साथ फिल्ममेकर करन जौहर भी स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक हसीन कपल कहे जाते हैं. दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में दीपिका को पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान रिझाने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो में फवाद खान अपने घुटनों पर बैठकर दीपिका को इंप्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो एक अवॉर्ड शो के दौरान की है, जहां स्टेज पर पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं उनके साथ फिल्ममेकर करन जौहर भी स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं. पाकिस्तान अभिनेता दीपिका पादुकोण को अपने गानों से इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं.
फवाद खान द्वारा गाए गए सॉन्ग ‘रूप तेरा मस्ताना’ पर दीपिका पादुकोण इंप्रेस हो जाती हैं और उन्हें गले लगाती हैं. इसे देखकर रणवीर सिंह एक अलग ही रिएक्शन दे रहे हैं, जो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल है.
दोनों कलाकारों की वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है, वहीं दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं.
यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज की जाने वाली थी, मगर कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के लागू किए जाने के चलते इस फिल्म की रिलीज की तारीख को बढ़ा दिया गया है. फिलहाल अभी मेकर्स की तरफ से यह साफ नहीं हो पाया है कि अब यह फिल्म कब तक रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Video Song: मोनालिसा और पवन सिंह का ये रोमांटिक गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमालआशा नेगी के फैंस के लिए बुरी खबर, ब्रेकअप की खबरों के बाद लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
Source: IOCL



























