एक्सप्लोरर

'मैं दिल से सॉरी कहता हूं...', चार शादियों वाले बयान पर पाकिस्तानी एक्टर ने मांगी माफी, देखें वीडियो

Danish Taimoor Apology: चार शादियों वाले बयान को लेकर ट्रोल हो रहे दानिश तैमूर ने माना है कि उनसे शब्द चुनने में गलती हो गई है. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा है कि वे अपनी बीवी के साथ खुश हैं.

Danish Taimoor Apology: पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर ने एक टॉक शो में अपनी बीवी आयजा खान के सामने कहा था कि उन्हें चार शादियों की इजाजत है लेकिन वो फिलहाल नहीं कर रहे हैं. इस स्टेटमेंट को लेकर एक्टर को काफी ट्रोल किया गया. ऐसे में अब दानिश ने सोशल मीडिया के जरिए पब्लिकली अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने कहा है कि उनसे शब्दों का चुनाव करने में गलती हो गई है, उनका कहने का मतलब वो नहीं था.

दानिश तैमूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपना माफीनामा जारी किया है. वीडियो में उन्होंने कहा- 'मैं जानता हूं आप लोग मुझसे थोड़ा सा नाराज हैं. उस दिन जो भी मामला हुआ उससे लोगों को लगता है कि शायद मैंने अपनी बीवी की बेइज्जती की है. तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, मैं बहुत प्यार करता हूं उससे. लेकिन शब्दों चुनाव शायद सही नहीं हुआ है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Danish Taimoor (@danishtaimoor16)

'शायद मेरी जुबान फिसल गई'
पाकिस्तानी एक्टर ने आगे कहा- 'मैं कहना ये चाहता हूं कि ये जो लफ्ज फिलहाल है मैं इसे अक्सर इस्तेमाल करता हूं आम रूटीन में. क्योंकि मेरा मानना है कि हम हमेशा के लिए इस दुनिया में नहीं आए. हम फिलहाल यानी प्रेजेंट में बात करते हैं, खासकर मैं फिलहाल में बात करता हूं. शायद ये लफ्ज वहां इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. जो भी हुआ, शायद मेरी जुबान फिसल गई. लेकिन 18 साल हो गए मेरी जिंदगी में कभी अलहम्दुलिल्लाह कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई है.'

Preview

'मैं दिल से सॉरी कहता हूं'
दानिश ने कहा- 'मैं चाहता हूं कि इस बात को भी हम यहीं खत्म करें. क्योंकि जब मेरी नीयत ही नहीं है ऐसी, जब मेरा दिल ही नहीं है ऐसा तो फिर बात को बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है. फिर भी अगर लोगों को लगता है कि मेरी बातों से उन्हें तकलीफ हुई है, मैंने शायद टीवी पर कोई ऐसी बात कह दी है जो उन्हें बुरी लग रही है, तो मैं दिल से सॉरी कहता हूं आपसे. आप मेरा यकीन करिए, मैं नहीं चाहता कि आप लोग मुझसे नाराज हों.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Danish Taimoor (@danishtaimoor16)

आयजा खान के साथ कैसा है दानिश तैमूर का रिश्ता?
एक्टर ने आगे फैंस को यकीन दिलाने की कोशिश की कि वो अपनी बीवी आयजा खान से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने कहा- 'मैं यहां आप लोगों को एंटरटेन करने आया हूं. मैंने मेरी जिंदगी इस काम के लिए दी हुई है, मैं लोगों को एंटरटेन करता हूं, लोग मुझसे खुश होते हैं. मैं आज भी यही चाहूंगा कि आप भी खुश रहे जैसे मैं अलहम्दुलिल्लाह इस घर में अपनी बीवी और बच्चों के साथ खुश रहता हूं. आप यकीन करिए मैं और आयजा साथ बहुत खुश हैं. हम दोनों में कोई प्रॉब्लम नहीं है.' 

ये भी पढ़ें: ब्लैक गाउन में तृप्ति डिमरी का फेयरी लुक, गोल्डन गर्ल बनकर इवेंट में पहुंचीं खुशी कपूर, देखें तस्वीरें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget