एक्सप्लोरर

'पद्मावत' देखने वालों ने सोशल मीडिया पर दिया रिव्यू, फिल्म में विवादित कुछ भी नहीं, यहां जानें किसने क्या लिखा है

नई दिल्ली: 'पद्मावत' कल ही रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फिल्म को हरी झंडी दे दी है. आज राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकारों की उस याचिका को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया जिसमें इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. जिस मुद्दे को लेकर राजपूत समाज इस फिल्म का विरोध कर रहा है उस पर भंसाली कई बार सफाई पेश कर चुके हैं. फिल्म की रिलीज से पहले ये फिल्म भंसाली ने ये फिल्म कुछ पत्रकारों के लिए स्क्रीनिंग कराई. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में क्या लिखा है-

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की मैनेजिंग एडिटर सोनल कालरा ने इस फिल्म के बारे में ट्विटर पर लिखा, ''पद्मावती देख ली है और ये फिल्म ऐसी नहीं है कि इसकी रिलीज पर बार-बार बहस हो. अगर करनी है तो इस फिल्म के दिलचस्प स्टोरी टेलिंग और विजुअल इफेक्टस पर होनी चाहिए. शाहिद कपूर इस फिल्म में शालीन हैं, दीपिका पादुकोण की आंखें बोलती हैं और ये फिल्म पूरी तरह रणवीर सिंह की है. अभिनेता Jim Sarbh ने अपनी एक्टिंग से सरप्राइज कर दिया है.'' पत्रकार अनंत विजय ने लिखा है, ''पद्मावत में रानी पद्मावती और खिलजी एक भी फ्रेम में साथ नहीं दिखे हैं. विरोध करने और बवाल मचाने की वजह समझ में नहीं आ रही. दीपिका पादुकोण इस फिल्म में  बहुत ही ग्रेसफुल दिखी हैं. इस फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसकी वजह से विरोध हो. इस फिल्म को देखकर राजपूत समाज गौरवान्वित महसूस करेगा. दीपिका, रणवीर और शाहिद ने किरदारों को जीवंत कर दिया है.''   फिल्म इग्ज़िबिटर अक्षय राठी ने लिखा है, ''कल ट्रेड के कुछ सदस्यों ने पद्मावत देखी और उन्होंने उसके बाद कहा- भंसाली ने जिस तरह इस फिल्म में रानी पद्मावती को दिखाया है उसे देखकर हर राजपूत को गर्व होगा. फिल्म देखने के बाद सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी.''

बता दें कि ये फिल्म पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश भर के कई राज्यों में फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया था और बाद में एलान किया था कि ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं. सेंसर बोर्ड ने जो भी बदलाव करने को कहा था वो सब मेकर्स ने कर दिया है लेकिन उसके बावजूद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget