एक्सप्लोरर

‘पद्मावती’ के सेट पर मचाया गया उपद्रव दुर्भाग्यपूर्ण है : शाहिद कपूर

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि कोल्हापुर जिले में उनकी आगामी फिल्म ‘‘पद्मावती’’ के सेट पर मचाया गया उपद्रव दुर्भाग्यपूर्ण है. कोल्हापुर के म्हसाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं.

पुलिस ने बताया कि लगभग 20 अज्ञात लोगों ने फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार किये गये पोशाकों और फिल्म में दिखाये जाने वाले घोड़ों के लिए रखे गये चारों को जला दिया.

शाहिद ने कल रात को एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं इस बात से अवगत हूं कि वहां कुछ हंगामा हुआ है. मुझे पता है कि कुछ पोशाकों को जला दिया गया है. जहां तक मुझे जानकारी है वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. शूटिंग समाप्त हो चुकी है और टीम वापस आ रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह काम किसने किया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है. जब कुछ और जानकारी मिलेगी तब प्रोडक्शन हाउस इस पर प्रतिक्रिया देगा. जब यह घटना हुई तब वहां कोई भी मुख्य कलाकार मौजूद नहीं था.’’ महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसारकर ने कल बताया कि घटना के बाद फिल्म की टीम को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है.

इस वर्ष जनवरी में, जयपुर के जयगढ़ किले में एक राजपूत समुदाय के एक समूह, करणी सेना के कुछ सदस्यों ने भंसाली पर हमला किया था और फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget