एक्सप्लोरर

शाहिद कपूर के थमे हुए करियर के लिए गेम चेंजर होगी 'पद्मावत', तोड़ देगी उनकी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर तीनों के ही करियर की अब तक की सबसे विवादित फिल्म है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज होने वाली है. ये फिल्म दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर तीनों के ही करियर की अब तक की सबसे विवादित फिल्म है. माना जा रहा है कि फिल्म विवादों के साथ साथ शाहिद के करियर में गेम चेंजर का काम भी करने वाली है. यूं तो शाहिद का करियर नया नहीं हैं और अब तक शाहिद ने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है.

'हैदर', 'उड़ता पंजाब' से लेकर 'जब वी मेट' तक शाहिद ने एक से एक अलग किरदारों को पर्दे पर जीया है जिन्हें फैंस ने भी काफी सराहा है. ऐसे में ये फिल्म उनके करियर के लिए गेम चेंजर इसलिए साबित होने वाली है क्योंकि ये पहली बार है जब शाहिद इस तरह रॉयल अंदाज में नजर आए हैं.

Padmavat Review: फिल्म में विवाद जैसा कुछ भी नहीं, राजपूतों की गौरव गाथाएं भरी पड़ी हैं

इसके साथ ही इससे पहले रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्मों ने न तो फैंस के बीच ज्यादा लोकप्रियता हासिल की और न ही बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल मचा पाईं. 'शानदार', 'उड़ता पंजाब' और 'रंगून' जैसी फिल्मों को भी फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया. इसके कारण पिछले तीन सालों से शाहिद का करियर थमा हुआ सा नजर आ रहा है.

ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स और एंटरटेनमेंट जनर्लिस्ट का मानना है कि 'पद्मावत' शाहिद के थमे हुए करियर में गेम चेंजर का काम करने वाली है. इतना ही बताया जा रहा है कि ये फिल्म शाहिद कपूर के अब तक के सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और उनकी पहली 100 करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएगी.

LIVE: करणी सेना के काल्वी का ऐलान- 'पद्मावत' नहीं रिलीज होने देंगे

इसके साथ ही ट्रेड ऐनेलिस्ट का मानना है कि ये फिल्म देश भर में 300 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने वाली है. जिसके साथ शाहिद कपूर का नाम उन बहुत कम एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनकी फिल्मों ने 300 करोड़ कल्ब में जगह बनाई है.

लीडिंग वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान ट्रेड एक्सपर्ट अमुल विकास मोहन ने कहा है, ''शाहिद की ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. मुझे लगता है कि पद्मावत उनके करियर का गेम बदल देगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget