एक्सप्लोरर

Padma Award 2024: पद्म भूषण सम्मान मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने जाहिर की खुशी, बोले- 'ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता'

Padma Award 2024: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं इस सम्मान के मिलने पर एक्टर ने एबीपी न्यूज से बात की है.

Padma Award 2024: गुरुवार को केंद्र सरकार ने बेहद प्रेस्टिजियस पद्म अवॉर्ड की घोषणा की. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं दिवंगत विजयकांत सहित बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और उषा उथुप को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं पद्म भूषण के लिए नामित होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने एबीपी न्यूज से बात की और इस सम्मान के मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की. 

मिथुन चक्रवर्ती ने पद्म भूषण सम्मान मिलने पर क्या कहा? 
एबीपी न्यूज से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ,"बहुत खुशी, बहुत आनंद, एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बयां नहीं कर सकता. बहुत तकलीफों के बाद इतना बड़ा सम्मान मिलता है तो उसकी खुशी ही कुछ और होती है. मैं सभी को थैंक्यू धन्यवाद कहना चाहता हूं इतना सम्मान देने के लिए. मिथुन ने आगे कहा कि मैं ये सम्मान देश और पूरी दुनिया में अपने फैंस को डेडीकेट कर रहा हूं जिन्होंने मुझे निस्वार्थ प्यार दिया है. थैंक्यू मुझे इतना प्यार और रिस्पेक्ट देने के लिए." 

मिथुन चक्रवर्ती का फिल्म इंडस्ट्री में रहा शानदार करियर
मिथुन का फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदार सफर रहा है. मिथुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बंगाली फिल्म ‘मृगया’ से की थी. मृणाल सेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी और मिथुन को उनकी भूमिका के लिए काफी तारीफें भी मिली थी. यहां तक कि अपनी पहली ही फिल्म में मिथुन को 24वें राष्ट्रीय पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

मिथुन ने बॉलीवुड में भी की कईं शानदार फिल्में
उसी साल उन्होंने दो अंजाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया. दुलाल गुहा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने उनके बॉलीवुड करियर के दरवाजे खोल दिये. इसके बाद मिथुन ने कई यादगार परफॉर्मेंस दी. इनमें डिस्को डांसर, प्यार झुकता नहीं, फूल और अंगार, दलाल, प्रेम प्रतिज्ञा, जंग और चांडाल जैसी कईं शानदार हिंदी फिल्में शामिल हैं.

मिथुन की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में अग्निपथ भी शामिल है. उन्होंने उस साल फिल्मफेयर पुरस्कारों में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीता था. 1992 में, उन्हें ताहादेर कथा में उनके प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था.

राजनीति में भी आजमाया हाथ
अपने फिल्मी करियर में बेहद सफल रहे मिथुन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया. वह 2010 की शुरुआत में राजनीति में शामिल हुए। वह 2014 में संसद सदस्य बने। आज वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें: Khichdi 2 Ott Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहा है पारेख परिवार, जानें कब और कहां देखें 'खिचड़ी 2'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget