एक्सप्लोरर

सेंसर बोर्ड पर भड़के अनुराग ठाकुर, Oppenheimer से हटाया जाएगा इंटीमेट सीन! भगवद गीता का हुआ था जिक्र

Oppenheimer Controversy: फिल्म ओपेनहाइमर एक तरफ धुंआधार कमाई कर रही है तो वहीं फिल्म को लेकर भारत में विवाद जारी है. फिल्म के एक सीन को लेकर फैंस काफी नाराज हैं.

Oppenheimer Controversy: ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर लगातार खबरों में बनी हुई है. इंडिया में फिल्म विवादों में घिर गई हैं. फिल्म में भगवद गीता से जुड़े एक सीन को लेकर विवाद है. फैंस काफी नाराज नजर आए और फिल्म के बायकॉट की मांग करने लगे. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेंसर बोर्ड से इस सीन को हटाने के लिए कहा है.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, सोर्स ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विवादित सीन पर कड़ा रुख अपनाया है. अनुराग ठाकुर ने इस आपत्तिजनक सीन पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से जवाब मांगा है. उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को इस विवादित सीन को मूवी से तुरंत हटाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, उन्होंने विवादित सीन के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग को मंजूरी देने में शामिल सभी सीबीएफसी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

किस सीन को लेकर है विवाद?
बता दें कि फिल्म में एक्टर Cillian Murphy और Florence Pugh के बीच इंटीमेट सीन दिखाया गया है. इसी सीन में ओपेनहाइमर भगवद गीता के कुछ श्लोक पढ़ते दिखते हैं. इस सीन के दौरान दिखाया गया कि फलोरेंस पग, किलियन मर्फी की बुक शेल्फ के पास जाती है और देखती है कि साइंस से जुड़ी किताबों के बीच एक अलग किताब रखी है. फलोरेंस उस किताब के बारे में पूछती है. ओपेनहाइमर इसे संस्कृत भाषा की किताब बताते हैं. इसके बाद फलोरेंस, किलियन मर्फी से उस किताब से कुछ श्लोक पढ़ने के लिए कहती हैं.

बता दें कि भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने भी ओपेनहाइमर के विवादित सीन को लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की एक प्रेस विज्ञप्ति साझा की थी. उन्होंने कहा, "कोई भी हैरान है कि CBFC इस सीन के साथ फिल्म को कैसे मंजूरी दे सकता है."

गौरतलब है कि फिल्म भारत में जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने महज तीन दिन में 49 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को कश्मीर के थिएटर्स में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने'ओपेनहाइमर' को कश्मीर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने पर एक्साइटमेंट शेयर की है.

ये भी पढ़ें-हॉस्पिटल में एडमिट Abhishek Nigam, भाई सिद्धार्थ ने दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से की ये रिक्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 9 बजे तक 4 करोड़ के पार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 9 बजे तक कलेक्शन 18 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!
ऋतिक रोशन का सबा संग हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की प्रोफाइल वायरल!

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget