एक्सप्लोरर

फिल्मों में जबरदस्त रोमांस कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा रियल लाइफ में लड़कियों के मामले में हैं बेहद शर्मीले

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ लड़कियों के मामले में बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं.

नई दिल्ली: फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से सीधे लोगों के दिलों में उतरने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ लड़कियों के मामले में बहुत शर्मीले स्वभाव के हैं.

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने उन्हें पहचान तो दिलाई लेकिन इस ब्रेक के लिए उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी लेकिन वह इतने से खुश नहीं थे.

वह अभिनय करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने काफी भाग-दौड़ भी की. इस बीच करण ने उन्हें अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' में सह निर्देशक के तौर पर काम करने का मौका दिया. करण की ही पारखी नजरें थी कि वह सिद्धार्थ की प्रतिभा और एक्टिंग के उनके जुनून को भांप गए और उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ ब्रेक दिया.

फिल्मों में जबरदस्त रोमांस कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा रियल लाइफ में लड़कियों के मामले में हैं बेहद शर्मीले

सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 में दिल्ली के एक पंजाबी मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. इनके पिता सुनील मल्होत्रा नेवी में कर्मचारी हैं. सिद्धार्थ ने लिखाई-पढ़ाई दिल्ली में ही की और कॉलेज के दौरान ही मॉडलिंग में हाथ आजमाया.

Happy Birthday: 32वां जन्मदिन मना रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 2007 में रह चुके हैं मिस्टर गुजरात

सिद्धार्थ के करियर की अब तक की फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी 'हंसी तो फंसी', 'एक विलेन', 'कपूर एंड संस', 'ब्रदर्स', 'ए जेंटलमेन', 'इत्तेफाक' हैं. इन फिल्मों में सिद्धार्थ ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं की हैं. वह फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं. 'एक विलेन' में सिद्धार्थ का काबिलेतारीफ अभिनय देखने के बाद सलमान खान ने उन्हें एक डिजाइनर घड़ी तोहफे में दी थी.

फिल्मों में जबरदस्त रोमांस कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा रियल लाइफ में लड़कियों के मामले में हैं बेहद शर्मीले

फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ कई ब्रांडों का एंडोर्स करते हैं, जिनमें 'कोका कोला', 'कॉरनेटो', 'अमेरिकन स्वान' और ओप्पो शामिल है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं. इसके साथ ही उन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्टर के लिए साउथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड भी मिल चुका है.

फिल्मों में जबरदस्त रोमांस कर चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा रियल लाइफ में लड़कियों के मामले में हैं बेहद शर्मीले

फिल्मी दुनिया से इतर सिद्धार्थ की छवि जमीन से जुड़े इंसान की है. वह विभिन्न सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए हैं. उत्तराखंड में बाढ़ के समय सिद्धार्थ ने वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, आदित्य राय कपूर और हुमा कुरैशी के साथ मिलकर एक समारोह के जरिए पूंजी जुटाई थी.

सिद्धार्थ रग्बी के शानदार खिलाड़ी है. इसके साथ ही उनका प्रकृति के प्रति लगाव काबिलेतारीफ है. यही वजह है कि उन्हें 'टूरिज्म न्यूजीलैंड' का पहला भारतीय एंबेसेडर बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget