एक्सप्लोरर

'भूमि' में संजय दत्त की गाई गणेश आरती हिट होगी : उमंग कुमार

संजय ने बताया कि वह अपने घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हैं, इसलिए वह गणेश आरती गाने का मौका मिलने पर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं.

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'भूमि' के लिए एक गणेश आरती रिकॉर्ड कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह हिट साबित होगी. उमंग ने यह विचार कैसे आया, इस बारे में सोमवार को यहां बताया, "असल में यह फिल्म के एक दृश्य के लिए है, जहां संजय गणेश आरती कर रहे हैं. यह शुरुआती फिल्म का शुरुआती दृश्य है और यही दृश्य आप ट्रेलर में भी देखते हैं, इसलिए जब यह विचार आया कि हमें आरती रिकॉर्ड करनी चाहिए, तो हम सबने फौरन कहा 'हां'."

उन्होंने कहा, "यह गाने के बारे में नहीं है..यहां तक कि संजय अगर सिर्फ इसे भावपूर्ण ढंग से बोलते हैं, तो भी यह पर्याप्त है. मुझे लगता है कि लोग इस आरती को कई सालों तक सुनेंगे. यह बड़ी हिट बनने जा रही है."

संजय ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, "अगर आपने ट्रेलर देखा है तो आप पाएंगे कि यह 'जय गणेश' के साथ शुरू होता है. यह फिल्म का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. हम सबने बैठकर यह तय किया कि हमे एक गाना बनाना चाहिए, जो फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से को दर्शाता है."

अभिनेता ने कहा कि वह सही से गीत गाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं.

संजय ने बताया कि वह अपने घर पर गणेश चतुर्थी मनाते हैं, इसलिए वह गणेश आरती गाने का मौका मिलने पर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं.

फिल्म 'भूमि' बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. अदिति राव हैदरी फिल्म में संजय की बेटी की भूमिका में हैं. 'भूमि' 22 सितंबर को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget