एक्सप्लोरर

OMG 2 Box Office Collection Day 2: शिव अवतार लेकर भी बॉक्स ऑफिस पर पैसा नहीं कमा पाए Akshay Kumar, जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

OMG 2 BO Collection Day 2: अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्म 'ओएमजी 2' ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई की है. हालांकि फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. चलिए जानते हैं फिल्म दूसरे दिन कितना कमा सकती है.

OMG 2 Box Office Collection Day 2: बीता शुक्रवार सिने प्रेमियों के लिए काफी एक्साइटिंग रहा. दरअसल सिनेमाघरो में दो बड़ी फिल्मों के मोस्ट अवेटेड सीक्वल रिलीज हुए. इनमें सनी देओल की ‘गदर 2’ ने अपनी ओरिजनल फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की रिलीज के 22 साल बाद थिएटर में दस्तक दी है. वहीं साल 2012 की अक्षय कुमार स्टार हिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ या ‘ओएमजी’ की सीक्वल ‘ओएमजी 2’ भी सिनेमाघरों में उतरी.

 इन दो बड़े सीक्वल में जबरदस्त क्लैश देखने को मिला. जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ ने पहले दिन ब़ॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की तो वहीं अक्षय कुमार स्टारर ‘ओएमजी 2’ ने भी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया.  अब अनुमान लगाया जा रहा हैं कि ‘ओएमजी 2’ शनिवार को तगड़ा जंप लेते हुए अच्छा कलेक्शन कर सकती है. चलिए यहां जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर सकती है?

ओएमजी 2 दूसरे दिन कितनी कमाई कर सकती है?
साल 2012 में ‘ओएमजी’ रिलीज हुई थी और अपनी दमदार स्टोरी के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी. वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल ‘ओएमजी 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. हालांकि अक्षय की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग धीमी रही थी लेकिन इसने नेशनल चेन्स में सॉलिड 73 हजार टिकट्स का आंकडा हासिल किया. इसके साथ ही ‘ओएमजी 2’ को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है वहीं ऑडियंस ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है. इसके चलते फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया और इसकी कमाई 10. 26 करोड़ रही. वहीं अब इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं.

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन कमाई में उछाल लेते हुए 14 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सकती है. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 24.26 करोड़ रुपये हो जाएगी. हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं सटीक नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

ओएमजी 2 कहानी और स्टार कास्ट
‘ओएमजी 2’ में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी का किरदार अपने बेटे के लिए न्याय पाने के लिए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता नजर आ रहा है. वह कांति शरण मुद्गल की भूमिका निभाते हैं, जो भगवान शिव की पूजा में लीन रहता है. फिल्म में अक्षय कुमार को भगवान शिव के दूत के तौर पर देखा जा सकता है. फिल्म में यामी गौतम एक वकील की भूमिका निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें- सनी देओल की Gadar 2 को मिली 40 करोड़ की ओपनिंग! सलमान खान बोले- ढाई किलो का हाथ बराबर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget