एक्सप्लोरर

जब श्रीदेवी से तुलना पर दिव्या भारती ने दिया था ऐसा रिएक्शन

दिव्या भारती को इंडस्टी में दूसरी श्रीदेवी कहा जाने लगा था. उनकी शक्ल श्रीदेवी से बहुत मिलती थी.

नब्बे के दशक की शुरुआत में दिव्या भारती बॉलिवुड पर एक सितारे की तरह छा गई थी. उनकी एक्टिंग ने क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीत लिया था. हालांकि उनका करियर बहुत छोटा रहा. 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 संदेहास्पद परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई. लेकिन वह अपने फैंस की यादों में अब तक जिंदा हैं.

दिव्या का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी देखा जाता है. इस इंटरव्यू में वह अपने करियर और श्रीदेवी के साथ अपनी तुलना पर बात करती नजर आती हैं. दरअसल इंडस्ट्री में उन्हें दूसरी श्रीदेवी कहा जाने लगा था क्योंकि उनकी शक्ल श्रीदेवी से काफी मिलती है.

इस पुराने इंटरव्यू में जब उनसे सवाल किया जाता है कि पहली बार जब किसी ने कहा कि तुम श्रीदेवी जैसी लगती हो तब तुम्हें कैसा लगा. वह जवाब देती हैं, “ मैं बहुत रोमांचित हो गई थी. मैंने कहा, वाह क्या कॉम्प्लिमेंट दिया है. ”

दिव्या भारती बताती हैं कि वह एक बार श्रीदेवी से मिली हैं लेकिन कोई बातचीत नहीं हो पाई, वह कहती हैं, “एक बार एयरपोर्ट पर मिली थी, सिर्फ हैलो हुआ, उन्होंने कहा कि मैं श्री हूं, मैंने कहा मैं दिव्या हूं”

जब उनसे पूछा जाता है कि क्या उन्हें भी लगता है कि उनकी शक्ल श्रीदेवी से मिलती है. इस सवाल पर वह कहती हैं, “नहीं यार वह बहुत सुंदर हैं, ” दिव्या कहती हैं कि उनका चेहरा एकदम साफ है जबकि मेरे चेहरे पर तो मुहांसे हैं.

दिव्या इसके अलावा इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से अपनी मुलाकात भी याद करती हैं. वह बताती हैं कि उनके पिता ने उनकी मुलाकात बिग बी से कराई थी. इसके अलावा वह साउथ इंडिस्ट्री में अपनी कामयाबी और बॉलीवुड के बारे में भी बात करती हैं.

यह भी पढ़ें:

SSR Case: सुशांत के पिता का बड़ा बयान, कहा- उदासी की वजह से की होगी बेटे ने आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget