एक्सप्लोरर

‘पैडमैन’ की अदाकारा सोनम कपूर ने कहा, अब सिर्फ मनोरंजक सिनेमा करने का कोई मतलब नहीं

सोनम ने कहा, "मैं इन बेहतरीन फिल्मों के लिए राम माधवानी (नीरजा) और आर.के बाल्की (पैडमैन) जैसे निर्देशकों का आभार व्यक्त करना चाहूंगी. मैं निर्देशक के कहे अनुसार अभिनय करती हूं और कभी भी किरदार के आधार पर फिल्म का चयन नहीं करती. 'नीरजा' में मैंने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन 'भाग मिल्खा भाग' में मैंने संक्षिप्त भूमिका निभाई."

  मुंबई: फिल्म 'पैडमन' में अपने शानदार अभिनय के लिए वाहवाही बटोर रहीं सोनम कपूर ने कहा कि उनके लिए एक ऐसा किरदार निभाना महत्वपूर्ण है जो आज के 'मुश्किल समय' में सामाजिक सच्चाई को दर्शाए. सोनम कपूर ने 'नीरजा' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है. वह बेहद कम उम्र में ही बेहतरीन अभिनय कर रही हैं. सोनम ने कहा, "मैं इन बेहतरीन फिल्मों के लिए राम माधवानी (नीरजा) और आर.के बाल्की (पैडमैन) जैसे निर्देशकों का आभार व्यक्त करना चाहूंगी. मैं निर्देशक के कहे अनुसार अभिनय करती हूं और कभी भी किरदार के आधार पर फिल्म का चयन नहीं करती. 'नीरजा' में मैंने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन 'भाग मिल्खा भाग' में मैंने संक्षिप्त भूमिका निभाई." उन्होंने कहा, "अब 'पैडमैन' में मेरा किरदार बड़ा नहीं है, लेकिन मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं ऐसे सिनेमा का हिस्सा बनूं जो महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को उठाता हो. अब सिर्फ मनोरंजक सिनेमा में काम करना मेरे लिए खोखले सिनेमा जैसा है." padman ऐसा क्यों? इस पर उन्होंने कहा, " हम बहुत मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. यह हम महिलाओं के लिए मुश्किल दौर है. हम में से जिन महिलाओं के पास मंच है उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए. 'पैडमैन' माहवारी के विषय पर बनी है ओर यह हमारे देश में अधिकांश महिलाओं के लिए एक बड़ा मुद्दा है. 'पैडमैन' के लिए हां कहने में मुझे लंबा समय नहीं लगा और मुझे खुशी है कि मैंने इसमें काम किया." यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में अपनी सह अभिनेत्रियों करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं? सोनम ने कहा, "बिल्कुल नहीं. मैं प्रतिस्पर्धा में नहीं हूं. अगर मैं होती तो मेरे करियर की गति अलग होती. हम लड़कियों ने 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की. मैंने पहली बार करीना कपूर के साथ काम किया. मुझे वो बहुत पसंद आईं. वह बहुत खूबसूरत हैं और केवल अपने लुक को लेकर सचेत नहीं हैं." पिता अनिल कपूर के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, "हां, मैं यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं. हमने एक-साथ दो विज्ञापनों की शूटिंग की है, लेकिन यह पहली बार है जब हम फीचर फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. मैं आपको बता सकती हूं कि अगर मैं घर के पिता की तुलना शूटिंग से करूं तो सेट पर वह बिल्कुल अलग व्यक्ति हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget