एक्सप्लोरर

Nitin Desai Suicide: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, स्टूडियो में फंदे पर लटका मिला शव

Nitin Desai Committed Suicide: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है. उन्होंने एनडी स्टूडियों में फांसी लगाकर खुदकुशी की है.

Nitin Desai Death: हिंदी सिनेमा के लिए एक बुरी खबर आई है. मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है. नितिन की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. नितिन ने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी की है. रिपोर्ट्स की माने तो नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप लगाया था. 

धोखाधड़ी का लगा आरोप
रिपोर्ट्स की माने तो मई में नितिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था. एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट्स की माने तो ये रकम करीब 51 लाख रुपए थी. हालांकि नितिन ने इन आरोपों को गलत ठहराया था. 

इन फिल्मों के सेट किए थे डिजाइन

नितिन ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं. इनमें से कुछ हम दिल दे चुके सनम, लगान, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैं. नितिन ने इस फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे. इन सभी फिल्मों में भव्य सेट दिखाए गए थे जिसकी हर बार तारीफ की जाती है. नितिन को चार नेशनल अवॉर्ड भी मिला है. उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था.

एक्टिंग में आजमा चुके हैं हाथ
नितिन देसाई ने सेट डिजाइन करने के साथ एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था. नितिन ने दाउद फन ऑन द रन, हेलो जय हिंद और हम सब एक हैं जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की थी. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है. 2011 में आई फिल्म हेलो जय हिंद में नितिन ने एक्टिंग करने के साथ डायरेक्शन भी किया था. उन्होंने मराठी फिल्म भी डायरेक्ट की थीं.

ये भी पढ़ें: Shireen Mirza Birthday: 'मोहब्बतें' कर घर-घर में छा चुकी हैं पिंक सिटी की 'गुलाबो', बॉलीवुड में देखा था अपना 'वर्तमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget