एक्सप्लोरर

Nitin Desai Death: नितिन देसाई के सुसाइड से सदमे में बॉलीवुड, अक्षय ने पोस्टपोन किया 'OMG 2' का ट्रेलर, इन दिग्गजों ने भी दी श्रद्धांजलि

Nitin Desai Death Celebs Reaction: नितिन देसाई की मौत से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. दिग्गज सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है. वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म OMG 2 का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया है.

Nitin Desai Death Celebs Reaction: 'जोधा अकबर', 'देवदास' और 'लगान' जैसी शानदार फिल्मों के सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने 57 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एनडी स्टूडियो के फाउंडर नितिन ने अपने स्टूडियो में ही मौत को गले लगा लिया. ऐसे में अब बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने नितिन के निधन पर शोक जताया है. 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने नितन देसाई के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे है. एक्ट्रेस ने लिखा- 'सुबह की शॉकिंग खबर, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब नहीं रहे. बेहद अच्छे इंसान थे. कई प्रोजेक्ट्स में उनके साथ काम किया. फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है. वे जहां रहे शांति से रहे.'

अक्षय ने पोस्टपोन किया 'OMG 2' का ट्रेलर
अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' का ट्रेलर आज लॉन्च होना था लेकिन एक्टर इसे पोस्टपोन कर दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी. उन्होंने लिखा- 'नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर अविश्वसनीय दुख हुआ. वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे. उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया. यह बहुत बड़ा नुकसान है. सम्मान के तौर पर हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं. कल सुबह 11 बजे इसे लॉन्च करेंगे. शांति.'

संजय दत्त ने ट्वीट किया- 'नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. एक शानदार कला निर्देशक और एक अच्छे दोस्त, भारतीय सिनेमा में उनका योगदान स्मारकीय रहा है. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.'

रितेश देशमुख और परिणीति चोपड़ा ने भी जताया शोक
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर नितिन की मौत पर दुख जताया है. एक्टर ने लिखा- 'भारतीय सिनेमा के ग्रोथ में बहुत बड़ा योगदान देने वाले लीजेंडरी प्रोडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई अब नहीं रहे ये जानकर गहरा सदमा लगा है. उनके परिवार और प्रियजनों को मेरी गहरी संवेदना. मैं उन्हें बरसों से जानता हूं. वे एक बेहद स्पोकन, हम्बल, एम्बिशियस थे. तुम मुझे याद आओगे दोस्त. ओम शांति.'

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी नितिन की मौत पर शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'नितिन सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया. उनका अद्भुत काम, बुद्धि और कला को हमेशा याद किया जाएगा. रेस्ट इन पीस सर.'

फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे थे नितिन!
बता दें कि नितिन देसाई ने 250 एड फिल्में, 180 फिल्में ओर लगभग 100 टीवी शोज में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया था. कहा जा रहा है कि वे काफी वक्त से फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रहे थे जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया. 

ये भी पढ़ें: Nitin Desai Suicide: जोधा अकबर फेम आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड से सदमे में भाबीजी घर पर हैं एक्ट्रेस, बोलीं- 'विश्वास नहीं हो रहा...मैं उनसे मिली थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? 4.30बजे तक 1 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग? जानें-4.30 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 4.30 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 4.30 बजे तक कलेक्शन 8 करोड़ के पार
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट
'बेटी की उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है...', गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा तो बीवी ने किया कमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget