एक्सप्लोरर

मशहूर एक्ट्रेस को सड़क से किडनैप करने की कोशिश, रो-रो कर सुनाया अपना दुखड़ा, बोलीं- कल मेरे साथ जो हुआ वो...'

Nimra Khan Video: पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस निमरा खान को किडनैप करने की नाकाम कोशिश हुई है. एक्ट्रेस ने इस घटना पर एक वीडियो शेयर करके रो-रोकर अपने दिल का दर्द बयां किया है.

Nimra Khan Video: हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान में आम लोग तो छोड़िए छोटे और बड़े पर्दे पर नजर आने वाले सितारें भी सुरक्षित नहीं है. इसका एक ताजा उदाहरण मिला है पाकिस्तान की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस निमरा खान के एक वायरल वीडियो से. पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस निमरा खान को किडनैप करने की नाकाम कोशिश हुई है.

पाकिस्तान की इस दिल दहला देने वाली खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. सड़क पर एक अभिनेत्री को अगवा करने की कोशिश की गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वहीं निमरा खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके अपने दिल का दर्द बयां किया है.

निमरा की नाकाम किडनैपिंग का वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ShowbizShowsha (@showbizshowsha)

पहले आप वो वीडियो देखिए जिसमें निमरा को अगवा करने की नाकाम कोशिश हुई. ये घटना 11 अगस्त की है. निमरा रमादा कराची क्रीक होटल के बाहर अपनी गाड़ी के इंतजार में थीं तब ही उन्हें अगवा करने का प्रयास हुआ. बाइक सवार लोग उनके पास आते हैं और उन्हें खींचने लगते हैं. जैसे-तैसे एक्ट्रेस किडनैपर्स से बचती है और सड़क के दूसरी ओर आने लगती है. इसी बीच वे अपनी मदद के लिए एक कार को रुकने का इशारा करती है. लेकिन कार के रुकते से ही बाइक सवार लोग भाग जाते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nimra Khan (@nimrakhan_official)

बता दें कि निमरा पाकिस्तानी सीरियल ‘उम्म-ए-आयशा’ सुर्खियां बटोर चुकी है. उन्होंने अपने साथ हुई झकझोर देने वाली वारदात के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है कि, 'मुझे गर्व है कि मैं मुस्लिम हूं लेकिन मुझे दुःख है कि पाकिस्तानी होने के नाते मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना चाहिए.' आगे उन्होंने रोने वाली इमोजी भी लगाई.

रोने लगीं निमरा खान

वीडियो में निमरा इस घटना के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं. वे कह रही हैं कि, कल जो मेरे साथ हुआ. आज मुझे ये सब कुछ आपको इसलिए बताना पड़ रहा है क्योंकि मैं सिर्फ आप लोगों से ये सवाल पूछना चाहती हूं कि आप लोग अपनी बहन, क्या अपनी बेटी, अपनी बीवी, अपनी मां, अपनी भाभी किसी एक औरत को भी सेफ घर से बाहर भेज सकते हैं. अपने देश में रहकर गर्व से मुझे बताओ, नहीं. मैं कह रही हूं नहीं भेज सकते हैं आप. ये कहते-कहते निमरा बेहद इमोशनल हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Emily In Paris Season 4 Part 1 Leak: HD क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हुए 'एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 1' के एपिसोड, लोग कर रहे डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget