एक्सप्लोरर

सायना नेहवाल पर बन रही बायोपिक के लिए कभी ऑफर नहीं मिला : दीपिका पादुकोण

नई दिल्लीछ: जब बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बनने की बात सामने आई थी तब इस बात की संभावना थी कि दीपिका पादुकोण इस किरदार को निभाएंगी. लेकिन, इस किरदार के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया. अब एक अन्य बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु पर फिल्म बन रही है, लेकिन इस भूमिका को निभाने के लिए भी दीपिका से संपर्क नहीं साधा गया है. दीपिका का यह कहना है कि उनके पास आज तक किसी भी बायोपिक में काम करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया.

deepika

प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण खुद भी अच्छा बैडमिंटन खेल लेती हैं. उन्होंने मुंबई से आईएएनएस से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास किसी भी बायोपिक का प्रस्ताव कभी नहीं आया. हालांकि, मेरी पृष्ठभूमि बैडमिंटन की है लेकिन किसी भी बायोपिक के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया गया."

अभिनेत्री ने मॉडलिंग और फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ सालों तक बैडमिंटन खेला था.

श्रद्धा कपूर को सायना का किरदार निभाने का मौका मिला है. इस फिल्म को अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित किया जाएगा.

सिंधु पर आधारित फिल्म के लिए सोनू सूद द्वारा फिल्म की केंद्रीय भूमिका के लिए किसी अभिनेत्री के चयन संबंधी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस फिल्म को सोनू सूद प्रोड्यूस कर रहे हैं.

deepika

दीपिका का फिलहाल फिल्म 'पद्मावती' पर ध्यान है और वह प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए कान्स के दौरे को देख रही हैं. वहां वह कास्मेटिक कंपनी लोरियल पेरिस की ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जाएंगी. अभिनेत्री को हाल ही में इस कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है.

दीपिका के अलावा भारत की ओर से ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर कान्स में रेड कार्पेट पर नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्राइडे को 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर' को भी दी मात, आते ही फुस्स हुई 'हैवान', जानें-कलेक्शन
फ्राइडे को 'हनुमान अंश' ने 'मिर्जापुर' को भी दी मात, आते ही फुस्स हुई 'हैवान'
'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल बरकरार, 8वें दिन 150 करोड़ के हुई पार, 'आवारापन 2' के उड़ा दिए परखच्चे
'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल बरकरार, 8वें दिन 150 करोड़ के हुई पार
'मां का प्यार कोर्ट को कैसे समझाऊं?, बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली
बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, देखें वीडियो
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
Embed widget